
क्या सीट बेल्ट लगाए बिना नहीं खुलेगा 'AIRBAG'? एक्सपर्ट से जानिए इसकी पूरी सच्चाई
AajTak
Seat Belt and Airbag Connection: एयरबैग और सीट-बेल्ट ये दो ऐसे मैकेनिज्म है जो एक दूसरे के पूरक (Supliment) हैं. आम भाषा में समझें तो एक के बिना दूसरा अधूरा है. लेकिन क्या सीट-बेल्ट इस्तेमाल न करने पर एयरबैग डिप्लॉय नहीं होगा? इस लेख में इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं.
Does Airbag Deploy Without Seatbelt: सड़क पर जब कोई कार चलती है तो उनमें सवार जिंदगियों की रफ्तार भी ठीक वैसी ही होती है. जिस तरह जरूरत पड़ने पर कार की रफ्तार धीमा करने के लिए ब्रेक का इस्तेमाल किया जाता है वैसे ही कार में सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए एयरबैग और सीट-बेल्ट एक जीवन रक्षक के तौर पर काम करते हैं. रफ्तार... लगाम और सुरक्षा का ये एक ऐसा मैकेनिज़्म होता है जो एक टीम की तरह काम करता है. एयरबैग और सीट-बेल्ट ये दो ऐसे मैकेनिज्म है जो एक दूसरे के पूरक (Supliment) हैं. आम भाषा में समझें तो एक के बिना दूसरा अधूरा है.
एयरबैग, एक बेहद ही जरूरी सेफ्टी फीचर है जिसने दुनिया भर में अब तक न जाने कितनी जिंदगियों को बचाया है. सरकार भी समय-समय पर वाहनों में एयरबैग की संख्या बढ़ाने की वकालत करती रही है. हाल के दिनों में एक्सीडेंट के कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्होनें इस बात की चर्चा को जोर दिया कि, क्या सीट-बेल्ट न लगाने पर कारों में एयरबैग काम नहीं करता है? आज हम आपको एयरबैग और सीट-बेल्ट के बीच उसी ख़ास कनेक्शन के बारे में विस्तार से बताएंगे.
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड के चीफ प्रोडक्शन ऑफिसर, मोहन सावरकर इसके लिए हमने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड के चीफ प्रोडक्शन ऑफिसर, मोहन सावरकर से ख़ास बातचीत की और यह समझने की कोशिश की कि, आखिर सीट-बेल्ट और एयरबैग के बीच क्या कनेक्शन है. किस तरह ये दोनों जीवन रक्षक प्रणाली के तौर पर बेहद जरूरी हैं और ये किस तरह से काम करते हैं. हमने इन दोनों फीचर्स के मैकेनिज़्म को ठीक ढंग से समझने के लिए ग्रॉफिक्स का भी सहारा लिया है.
क्या होता है एयरबैग:
सबसे पहले यह समझ लें कि, आखिर 'AIRBAG' क्या होता है? एयरबैग आमतौर पर पॉलिएस्टर की तरह की मजबूत टेक्सटाइल या कपड़े से बना एक गुब्बारे जैसा कवर होता है. इसे ख़ास मैटेरियल से टेनेसिल स्ट्रेंथ (कपड़े की मजबूती) के लिए डिज़ाइन किया जाता है ताकि दुर्घटना के समय यात्रियों को सुरक्षित रखा जा सके. ये कार में किसी सेफ्टी कुशन की तरह काम करता है, जैसे ही वाहन से कोई इम्पैक्ट या टक्कर होती है ये सिस्टम एक्टिव हो जाता है.
गुरुत्वाकर्षण बल यानी G-फोर्स का अहम रोल:

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











