
क्या सपा में वापसी करेंगे शिवपाल यादव? पार्टी में रोल पर कही ये बात
AajTak
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यावद ने सपा में जाने की इच्छा जाहिर कर दी है. जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वे सपा में फिर वापस जाएंगे, इस पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी में सही रोल का इंतजार कर रहे हैं. उनका ये बयान राजनीतिक गलियारों में अटकलों को बल देेने का काम कर रहा है.
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच लंबे समय से तकरार चल रही है. दोनों की राहें वैचारिक और राजनीतिक रूप से मेल नहीं खा रही हैं. लेकिन सपा संस्थापक मुलायम यिंह यादव के निधन के बाद से जमीन पर समीकरण फिर बदले हैं. दोनों अखिलेश और शिवपाल को एक मंच पर भी देखा गया है और दोनों के रिश्तों में कुछ नरमी भी आई है. ऐसे में अटकलें लग रही हैं कि क्या एक बार फिर शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी में शामिल हो जाएंगे?
शिवपाल ने सपा वापसी पर क्या कहा?
अब जब मीडिया ने ये सवाल शिवपाल यादव से पूछा तो उन्होंने कहा कि वे सही रोल का इंतजार कर रहे हैं. शिवपाल यादव ने कहा कि मैं एक रोल का इंतजार कर रहा हूं. वर्तमान में हम सभी नेताजी के जाने से दुखी हैं. नेता जी का जन्मदिन भी आने वाला है. हर साल हम उनका जन्मदि मनाते थे. अब शिवपाल का ये कहना कि वे किसी रोल का इंतजार कर रहे हैं दिखाता है कि उनकी तरफ से सपा वापसी वाले दरवाजें बंद नहीं किए गए हैं.
क्यों आई थी चाचा-भतीजे में दूरी?
वैसे इस साल हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के साथ मिलकर लड़े थे. वे जसवंतनगर की सीट से जो चुनाव जीते भी थे, वो सपा की टिकट पर था. लेकिन चुनाव में क्योंकि सपा की करारी हार हुई तो जमीन पर समीकरण फिर बदले और चाचा-भतीजा एक दूसरे से दूर हो गए. विवाद इसलिए भी ज्यादा बढ़ गया क्योंकि सपा ने जब अपने विधायकों की चुनाव के बाद बैठक बुलाई थी, उसमें शिवपाल यादव को न्योता नहीं दिया गया, ऐसे में रिश्तों में फिर दरार आना शुरू हो गया.
खैर मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद चाचा-भतीजे की जोड़ी फिर करीब आई है. अब ये करीबी क्या शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी में वापस ले आएगी, ये आने वाला समय बताएगा. अभी के लिए शिवपाल यादव कह रहे हैं कि वे नेताजी के सिद्धांतों पर चल अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को जमीन पर मजबूत करने का काम करेंगे.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










