
क्या शी जिनपिंग China के राष्ट्रपति नहीं हैं, अमेरिका क्यों जताता रहा जिनपिंग को प्रेसिडेंट कहने पर एतराज?
AajTak
शी जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बन गए हैं. नेशनल पीपल्स कांग्रेस की बैठक में इस पर मुहर लग गई. फिलहाल जिनपिंग चीन के सबसे ताकतवर शख्स तो हैं, लेकिन क्या वो वाकई राष्ट्रपति हैं! इसपर लंबे समय से बात हो रही है. असल में उनके पास कम्युनिस्ट पार्टी के जनरल सेक्रेटरी का तो टाइटल है, लेकिन राष्ट्रपति का नहीं.
मेंडेरियन भाषा में राष्ट्रपति के लिए एक शब्द है- 总统, जिसे जॉन्गटॉन्ग कहते हैं. चीन में कोई भी नेता दूसरे देशों के राष्ट्रपतियों की बात करता है तो यही टाइटल बोलता है. जैसे इमेनुएल मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति हैं, या जो बाइडन अमेरिकी प्रेसिडेंट. हालांकि चीन अपने ही नेता शी जिनपिंग के लिए इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करता है. वो सुप्रीम लीडर तो हैं लेकिन राष्ट्रपति नहीं.
कौन सी उपाधियां हैं जिनपिंग के पास शी जिनपिंग का आधिकारिक टाइटल पार्टी के जनरल सेक्रेटरी का है. इसके अलावा वे स्टेट-लीडर (नेशनल- लीडर) भी हैं. वे केंद्रीय सैन्य आयोग के भी अध्यक्ष हैं. लेकिन इनमें से कोई भी पद राष्ट्रपति का नहीं है. खुद चीन का मीडिया भी उन्हें पार्टी लीडर की तरह संबोधित करता आया. चीन के भीतर वेबसाइट्स पर सर्च किया जाए तो चेयरमैन शी जिनपिंग के नाम पर कई मिलियन वेब पेज दिखेंगे, जनरल सेक्रेटरी लिखा जाए तो भी यही रिजल्ट होगा, जबकि प्रेसिडेंट शी जिनपिंग लिखकर खोजा जाए तो इक्का-दुक्का पेज ही मिलते हैं.
तब जिनपिंग को राष्ट्रपति कहने का चलन कैसे आया? इसका श्रेय विदेशी नेताओं और मीडिया को जाता है. चूंकि ज्यादातर देशों में राजनैतिक तौर पर सबसे पावरफुल ओहदा राष्ट्रपति का होता है, तो चीन में भी सबसे ताकतवर पद पर बैठे लोगों को प्रेसिडेंट कहा जाने लगा. अमेरिका से इसका चलन शुरू हुआ तो अंग्रेजी-भाषी सारे देश इसे मानने लगे और देखादेखी एशियाई देशों में भी यही चलन आ गया. खुद चीन ने इसे बढ़ावा दिया ताकि ग्लोबल तौर पर घुलना-मिलना आसान हो जाए. ये अस्सी से नब्बे के बीच का दौर था, जब चीन का बाजार पूरी दुनिया में फैलने के शुरुआती चरण में था.
चीन के सरकारी न्यूजपेपर चाइना डेली में साल 2009 में कहा गया था कि राष्ट्रपति टाइटल इसलिए माना जा रहा है क्योंकि पूरी दुनिया में देश के मुखिया को राष्ट्रपति ही कहा जाता है. तो ये एक तरह से पश्चिम के बीच स्वीकार्यता का कदम था.
माओ भी नहीं थे राष्ट्रपति चीन में प्रेसिडेंट शब्द का इतिहास काफी उलझा हुआ रहा. साल 1954 में स्टेट हेड का पद बना, जिसपर माओ जेडॉन्ग थे. कुछ सालों बाद माओ ने अपने पसंदीदा नेता ल्यू शाओकी को इस पद पर बैठा दिया, हालांकि थोड़े ही समय बाद मतभेद के चलते माओ ने उसे पद से हटा भी दिया. माओ तब मॉर्डन चीन के सबसे लोकप्रिय और सबसे ताकतवर नेता थे. इसके बाद अस्सी के दशक में स्टेट हेड को बाहर की दुनिया में राष्ट्रपति कहने का चलन आ गया.
चीन अपने भीतरी सर्कल में जिनपिंग को स्टेट हेड ही कहता रहा. कई कम्युनिस्ट देश, जैसे क्यूबा, वियतनाम और लाओस में भी चीन के राष्ट्रपति की जगह स्टेट हेड ही कहा जाता है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








