
क्या रूस और अमेरिका की दोस्ती की कसौटी बनेगा ग्रीनलैंड, क्यों इस बर्फीले रेगिस्तान पर मची है रार?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड खरीदने के इरादे पर अब रूस ने भी बड़ा बयान दे दिया. हाल में व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि नई अमेरिकी सरकार को हल्के में लेना बड़ी गलती है. अमेरिका हमेशा से यही चाहता है. पुतिन के गोलमोल बयान के दोनों ही मतलब निकल रहे हैं. हो सकता है कि वे वॉशिंगटन से दोस्ती की खातिर ट्रंप के आइडिया को सपोर्ट करें लेकिन रूस तो खुद आर्कटिक को लेकर सपने देखता रहा!
वाइट हाउस में आई नई अमेरिकी सरकार बिना लाग-लपेट अपनी महत्वाकांक्षाएं जता रही है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को खरीदने की बात की. इस बात पर हालांकि वहां की आबादी नाखुशी जता चुकी लेकिन ट्रंप प्रशासन अपनी बात पर कायम है. हाल में यूएस के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ग्रीनलैंड पहुंचे, जिससे इस बात को और बल मिला. इस बीच रूस के लीडर और ट्रंप के नए-नए दोस्त व्लादिमीर पुतिन ने भी अमेरिकी इरादे पर ऐसी बात कही, जो वाइट हाउस के पक्ष में है.
तो क्या नई मित्रता को मजबूत करने के लिए पुतिन ऐसी बात कर रहे हैं, या फिर ग्रीनलैंड और रूस में कोई तनाव रहा, जिसे साधने के लिए वे अलग बयान देने लगे?
कौन सी बात कही हाल में
आर्कटिक सर्कल के सबसे बड़े शहर मूरमान्स्क में स्पीच देते हुए पुतिन ने कहा- यह बड़ी गलती होगी अगर नए अमेरिकी प्रशासन की बात ऊटपटांग माना जाए. ऐसा कुछ नहीं है. यूएस 19वीं सदी से ऐसा चाहता है. यहां तक कि दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद उसने डेनमार्क से ग्रीनलैंड को खरीदने की भी कोशिश की थी. उसके पास ग्रीनलैंड पर बड़ी योजनाएं हैं, जिसकी जड़ें ऐतिहासिक हैं. यह स्वाभाविक है कि आर्कटिक में उसकी भौगोलिक, रणनीतिक और आर्थिक दिलचस्पी है.
लेकिन पुतिन के बयानों का दूसरा पहलू भी है. अब तक आर्कटिक में सबसे मजबूत देश वो रहा. अमेरिकी आमद के बाद इसपर असर पड़ सकता है. इसे लेकर वो कहीं न कहीं चिंतित भी है. पुतिन स्पीच के बीच यह साफ करना नहीं भूले कि वे भले ही आर्कटिक में किसी को छेड़ नहीं रहे लेकिन उनकी नजर इसपर बनी हुई है. और जरूरत पड़ने पर वे उनकी सैन्य ताकत भी बढ़ाएंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









