
क्या रूसी तेल खरीदना बंद कर सकता है भारत? जानें क्यों यह फैसला नहीं इतना आसान
AajTak
विशेषज्ञों का मानना है कि रूसी तेल की खरीद पूरी तरह बंद करना भारत के लिए व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि यह भारतीय रिफाइनरियों के अनुकूल और अपेक्षाकृत सस्ता है. यूक्रेन युद्ध के बाद रूस भारत का प्रमुख कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है.
भारत लंबे समय तक पश्चिम एशिया के रेगिस्तानी देशों को ही अपने वाहनों में इस्तेमाल होने वाले तेल का प्रमुख स्रोत मानता रहा. लेकिन वर्ष 2022 के बाद तस्वीर बदली और रूस भारत के सबसे बड़े कच्चा तेल आपूर्तिकर्ताओं में शामिल हो गया. अब अमेरिका के प्रतिबंधों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों के बीच भारत-रूस तेल व्यापार पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत वास्तव में रूसी तेल आयात बंद कर सकता है? भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी पांच दशकों से अधिक पुरानी है, जिसकी नींव सोवियत काल में पड़ी थी.
रक्षा क्षेत्र के अलावा रूस 2022 में यूक्रेन युद्ध के बाद भारत का प्रमुख कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बना, जब पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते उसने भारी छूट पर तेल बेचना शुरू किया. वर्ष 2025 के मध्य तक भारत का रूसी तेल आयात 20 लाख बैरल प्रतिदिन से अधिक पहुंच गया था. हालांकि, अगस्त 2025 में अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद रूसी तेल आयात में गिरावट दर्ज की गई. एनालिटिक्स फर्म क्लपर (Kpler) के मुताबिक, जनवरी में भारत का रूसी तेल आयात घटकर 12.15 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया. भारत वर्तमान में अपनी कुल कच्चा तेल जरूरत का लगभग 88 प्रतिशत आयात करता है.
रूसी क्रूड भारतीय रिफाइनरियों के लिए बेहतर
विशेषज्ञों का मानना है कि रूस से तेल खरीद पूरी तरह बंद करना न तो व्यावहारिक है और न ही आर्थिक रूप से आसान. रूसी Urals क्रूड भारी और सल्फर युक्त होता है, जो भारतीय रिफाइनरियों के लिए अनुकूल है और लागत में फायदा देता है. इसके विपरीत अमेरिकी या वेनेजुएलन तेल को इस्तेमाल करने के लिए अतिरिक्त प्रोसेसिंग और मिश्रण की जरूरत होगी, जिससे खर्च बढ़ेगा. ऊर्जा विशेषज्ञ इगोर युश्कोव के अनुसार, अमेरिकी तेल से रूसी तेल की सीधी भरपाई संभव नहीं है.
यह भी पढ़ें: क्या भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा? डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर आया MEA का जवाब
टैंकर बाजार सलाहकार Wisdom & Boats ने का कहना है कि अगर भारत रूस से पूरी तरह कट जाता है तो उसे औसतन 17 लाख बैरल प्रतिदिन (2025 का औसत) की जगह भरनी होगी. संभवतः भारत वेनेजुएला से 1.5 लाख बैरल से अधिक लेगा, लेकिन इससे अमेरिकी निर्यात पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. अगर भारत रूस से तेल खरीद कम करता है तो चीन उस तेल को खरीद सकता है, जिससे रूस की बिक्री पर खास असर नहीं पड़ेगा. रूस ने भी संकेत दिया है कि वह भारत द्वारा तेल आयात में विविधता लाने को असामान्य नहीं मानता.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









