
'क्या राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा जेल गए... शर्म नहीं आती', कांग्रेस पर क्यों भड़के केजरीवाल
AajTak
दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को डिस्चार्ज किए जाने और ट्रायल कोर्ट की ओर से सीबीआई को फटकार लगाए जाने के बाद एजेंसी ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. फैसले के बाद केजरीवाल ने विजय जुलूस निकालकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर हमला बोला और कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए नेताओं की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में डिस्चार्ज कर दिया गया. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि प्रॉसिक्यूशन अपने आरोपों को विश्वसनीय सबूतों से साबित करने में विफल रहा. इसके बाद अब सीबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
'किस मुंह से बात करते हैं कांग्रेसी?'
ट्रायल कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल और अन्य पार्टी नेताओं ने विक्ट्री परेड निकाली. इसके बाद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर कड़ा हमला बोला. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया कि कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने उसे नुकसान पहुंचाने के लिए आपको राहत दिलवा दी है.
इस पर अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया, 'मैं आपसे पूछना चाहता हूं. केजरीवाल जेल गया. क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गए? संजय सिंह जेल गए, क्या राहुल गांधी जेल गए? मनीष सिसोदिया जेल गए, क्या सोनिया गांधी जेल गईं? किस मुंह से बात करते हैं. कांग्रेसियों को शर्म भी नहीं आती.'
चुनाव कराने की चुनौती
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में चुनाव कराने की चुनौती दी और कहा कि 'अगर बीजेपी को 10 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.' बरी होने के कुछ घंटों बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि पिछले फरवरी में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद दिल्ली को नुकसान हुआ है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









