
'क्या मुझे Twitter सीईओ का पद छोड़ देना चाहिए' , Elon Musk ने पोल कर पूछा सवाल
AajTak
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के नए चीफ एलन मस्क ने एक पोल जारी कर यूजर्स में सनसनी फैला दी है. उन्होंने पोल के जरिए लोगों से पूछा है कि क्या उन्हें Twitter के CEO के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के नए चीफ एलॉन मस्क (Elon Musk) ने एक पोल जारी कर यूजर्स में सनसनी फैला दी है. उन्होंने पोल के जरिए लोगों से पूछा है कि क्या उन्हें Twitter के CEO के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.
मस्क ने वादा किया है कि पोल का जो भी रिजल्ट आएगा, वे उसका पालन करेंगे. सोमवार सुबह 9 बजे तक आए परिणाम के मुतबिक 93 लाख 35 हजार लोग इस पोल पर वोट कर चुके हैं. इनमें से 56.5 फीसदी लोगों ने जवाब में हां कहा है, वहीं 43.5 फीसदी लोगों ने मस्क ने सीईओ का पद न छोड़ने की अपील की है.
इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि मस्क जल्द ही ट्विटर चीफ की कुर्सी को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं. उन्होंने खुद कहा था कि वह ट्विटर के सीईओ के रूप में लंबे समय तक काम नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा था कि वह इस पद के लिए किसी और को ढूंढेंगे.
इससे पहले 17 नवंबर को मस्क ने कहा था कि Twitter खरीदने के बाद उन्हें कंपनी में बड़े बदलाव करने के लिए अपना काफी समय देना पड़ रहा है. इसमें उलझने के कारण मस्क अपनी पुरानी कंपनी टेस्ला (Tesla) को कम समय दे पा रहे हैं. Twitter को ज्यादा समय देने के कारण टेस्ला के निवेशकों की चिंता बढ़ गई है.
मस्क को खर्च करना पड़ रहा ज्यादा समय
मस्क ने Twitter में एक बोर्ड का गठन करने का इरादा व्यक्त किया था. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि इसके बाद उन्हें Twitter पर कम समय खर्च करना पड़ेगा. दरअसल, Twitter पर मस्क के ज्यादा ध्यान देने के बाद टेस्ला के इंवेस्टर्स काफी भ्रमित हो गए हैं. इसलिए निवेशकों की चिंता को दूर करने के लिए मस्क Twitter के नए लीडर की तलाश कर रहे हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






