
क्या मध्य प्रदेश में सपा-कांग्रेस की खींचतान INDIA गठबंधन में टूट की शुरुआत है? अखिलेश के गुस्से के पीछे की कहानी
AajTak
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तल्खी बढ़ती ही जा रही है. क्या मध्य प्रदेश को लेकर दोनों दलों की तल्खी इंडिया गठबंधन में टूट की शुरुआत है? सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गुस्से के पीछे क्या है?
मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है. विपक्षी कांग्रेस ने एमपी चुनाव के लिए 230 में से 229 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में उस सीट से उम्मीदवार का नाम भी है जहां से 2018 में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार को जीत मिली थी. जवाब में सपा ने भी 22 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.
एमपी चुनाव के लिए सपा की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने को लेकर कांग्रेस तल्ख हो गई है. कांग्रेस का कहना है कि इतनी सीटों पर सपा के लड़ने से बीजेपी को फायदा होगा. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने तो यहां तक कह दिया कि मध्य प्रदेश का मतदाता हाथ का पंजा जानता है, साइकिल नहीं. बीजेपी को हराने के लिए सपा को कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए.
वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर हमें पता होता कि विधानसभा स्तर पर गठबंधन नहीं है तो हम न तो मीटिंग में जाते और ना ही कांग्रेस नेताओं के फोन उठाते. अखिलेश ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को नाम लिए बिना चिरकूट नेता बता डाला तो अजय राय ने भी पलटवार करते हुए कह दिया कि जिसने अपने पिता का सम्मान नहीं किया, वह किसी और का क्या करेगा.
एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने अखिलेश को लेकर सवाल पर कहा- अरे छोड़िए ना अखिलेश-वखिलेश. इसे लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि उनके नाम में ही कमल है. अखिलेश तो है न. कांग्रेस और सपा के बीच जुबानी जंग तल्ख से और तल्ख होती जा रही है. इसे लेकर अब ये सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या इंडिया गठबंधन मध्य प्रदेश से बिखर सकता है?
सवाल मध्य प्रदेश में केवल कांग्रेस-सपा की तल्खी की वजह से नहीं, छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों में भी गठबंधन के एक अन्य घटक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार उतारने की वजह से भी उठ रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है. पार्टी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ मिजोरम चुनाव के लिए कुछ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है, 37 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है जिसमें कथित शराब घोटाले की वजह से जेल में बंद मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के भी नाम शामिल हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में रैलियां कर बीजेपी के साथ ही कांग्रेस पर हमले भी बोल रहे हैं. इन सबको देखते हुए चर्चा तो ये तक शुरू हो गई है कि सीट बंटवारे को लेकर खींचतान, इन तीन दलों की आपसी लड़ाई कहीं चुनावी हवा भरने के पहले ही इंडिया गठबंधन का टायर पंक्चर ना कर दे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



