क्या मणिपुर के कुकी असल में इजरायल के बिछुड़े हुए भाई हैं, DNA टेस्ट में सामने आई थी चौंकाने वाली बात
AajTak
इजरायली यकीन के मुताबिक 3 हजार साल पहले उनपर दूसरी ताकतों का हमला हुआ. इस समय लगभग 12 यहूदी जातियां देश से निष्काषित कर दी गईं. मणिपुर में रह रहे कुकी इन्हीं में से एक हैं. इजरायल इन्हें वापस बुलाकर नागरिकता का वादा भी कर रहा है. हालांकि गए हुए कुकी लोग वहां मुख्य शहरों नहीं, बल्कि गाजा पट्टी के बॉर्डर पर बसा दिए गए.
इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास की लड़ाई में एक के बाद एक दूसरे टैरर गुट भी शामिल हो रहे हैं. हाल में लेबनान से हिजबुल्लाह भी जंग में कूद पड़ा. चौतरफा हमलों से घिरे देश को बचाने के लिए दुनियाभर से यहूदी नागरिक इजरायल लौट रहे हैं. मणिपुर का कुकी समुदाय भी इसमें शामिल है.
दोनों में क्या है कनेक्शन
इस भारतीय कम्युनिटी को इजरायल 'लॉस्ट ट्राइब' यानी खोई हुई जनजाति का भी दर्जा देता है. लेकिन सवाल ये है कि हजारों सालों से मणिपुर में रहते एक भारतीय समुदाय और यहूदियों का आपस में क्या नाता है. क्यों नागरिकता के कड़े नियमों वाला देश इन्हें अपना रहा है?
इजरायल से भागकर भारत पहुंचे
ईसा पूर्व 8वीं सदी की बात है. इजरायल में तब लगातार विदेशी आक्रमण हो रहे थे. इसी दौरान असीरियन शासन आया. इसने इजरायल के मूल निवासियों यानी यहूदियों की लगभग 12 जनजातियों को वहां से हटा दिया. ये लोग व्यापार के सिलसिले में पहले भारत भी आ चुके थे. ऐसे हमले के बाद कई जनजातियां भारत के अलग-अलग राज्यों में बस गईं. बेनी मेनाशे इन्हीं में से एक थी. ये वो यहूदी थे, जो मणिपुर और मिजोरम में रहने लगे.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










