
क्या भगोड़े जाकिर नाइक को एड्स हो गया है? तेज हुई चर्चा तो मलेशिया से आई सफाई
AajTak
इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को लेकर सोशल मीडिया में एक ऐसी खबर वायरल हुई कि खुद जाकिर को सामने आकर सफाई देनी पड़ी है. खबर आई कि मलेशिया में रह रहे जाकिर नाइक को एड्स हो गया है.
विवादित इस्लामी प्रचारक डॉ. जाकिर नाइक को लेकर सोशल मीडिया में तमाम तरह की खबरें चल रही हैं. इन खबरों में दावा किया जा रहा है कि जाकिर नाइट को एड्स (AIDS) हो गया है और वह इलाज करवा रहा है. अब इस बारे में खुद जाकिर नाइक की सफाई आई है.
नाइक ने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उसने सोशल मीडिया पर फैली खबर को “फर्जी” और “नफरत फैलाने वालों की चाल” बताया है. जाकिर नाइक पर जब मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे तो वह 2017 में भारत से भागकर मलेशिया चला गया था.
नाइक ने 'फ्री मलेशिया टुडे' से बात करते हुए अपनी बीमारी की खबरों को झूठा बताया और कहा, “ये बकवास है, ये फेक न्यूज़ है.” नाइक ने साफ किया कि उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक है और इन खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में नवाज शरीफ और जाकिर नाइक के बीच हुई मुलाकात, बंद कमरे में क्या हुई बात?
वकील बोले- लोकप्रियता की वजह से फैलाई फेक न्यूज
वहीं जाकिर नाइक के वकील अकबरदीन ने कहा कि नाइक अब इन अफ़वाह फैलाने वालों की पृष्ठभूमि की जांच कर रहे हैं और जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार करेंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









