
क्या बॉर्डर पर इमरजेंसी लगाने से रुक जाएगी अमेरिका में घुसपैठ, फिलहाल कौन सा रास्ता सबसे प्रचलित?
AajTak
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिणी सीमा पर इमरजेंसी लगा दी, और सेना को आदेश दिया कि वो अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर कड़ी नजर रखे. ये देश का सबसे पोरस या यूं कहें कि नाजुक हिस्सा है, जहां से भारी घुसपैठ होती रही. ट्रंप ने अपने पहले टर्म में इस सीमा पर विशालकाय दीवार भी बनवानी शुरू की थी, जो कई वजहों से अधूरी छूट गई.
डोनाल्ड ट्रंप ने आते ही घुसपैठ पर एक्शन लेना शुरू कर दिया. सोमवार को वाइट हाउस पहुंचते ही उन्होंने मेक्सिको से सटे अमेरिकी बॉर्डर पर नेशनल इमरजेंसी लगा दी. अब इस जगह आर्मी और नेशनल गार्ड्स की संख्या काफी बढ़ जाएगी. फर्स्ट टर्म में भी ट्रंप ने इसी जगह को घुसपैठ का स्पॉट मानते हुए बेहद खर्चीली दीवार बनवानी शुरू की थी, लेकिन काम अधूरा रह गया. तो क्या अब इमरजेंसी एक्ट के जरिए ट्रंप ये सारे काम करवा सकेंगे?
इमरजेंसी आमतौर पर उन हालातों में लगाई जाती है, जब कुछ बेहद संवेदनशील घटा हो, या घटने का डर हो. स्थितियों पर काबू पाने के लिए आपातकाल का कंसेप्ट लगभग हर जगह है, लेकिन ट्रंप ने एकदम से देश की एक सीमा पर नेशनल इमरजेंसी घोषित कर दी. ऐसा वो सत्तर के दशक में आए नियम की वजह से कर सके. दरअसल साल 1976 में वहां नेशनल इमरजेंसी एक्ट आया.
यह राष्ट्रपति को कुछ खास हालातों में आपातकाल घोषित करने की पावर देता है ताकि वे किसी मुश्किल में तुरंत फैसला ले सकें, न कि सबकी सहमति का इंतजार करते रहें. वैसे इस एक्ट की खास बात ये है कि हर 6 महीने में इसे टटोलना होगा और देखना होगा कि क्या इमरजेंसी की वाकई जरूरत है, या इसे हटाया जा सकता है. कांग्रेस चाहे तो सालभर के भीतर खुद ही एक्शन लेते हुए इसे हटा सकती है.
अमेरिका में 9/11 हमले के बाद तत्कालीन लीडर जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने इसी एक्ट के जरिए इमरजेंसी लगाई थी. वहीं ट्रंप ने अपने कार्यकाल में दो बार इसका इस्तेमाल किया. एक तो कोविड के दौरान, हेल्थ इमरजेंसी लगाई गई, जो पूरी दुनिया में कॉमन थी. दूसरा, साल 2019 में उन्होंने मेक्सिको सीमा पर आपातकाल घोषित किया और दीवार बनवानी शुरू कर दी. ट्रंप का आरोप है कि इसी सीमा से सबसे ज्यादा घुसपैठ होती रही, साथ ही ड्रग्स की तस्करी भी बढ़ने लगी.
यूएस-मेक्सिको बॉर्डर अमेरिका में अवैध रूप से आने वालों के लिए सबसे प्रचलित रास्ता रहा, जो तीन हजार किलोमीटर में फैला हुआ है. इस दायरे में चार अमेरिकी और छह मैक्सिकन राज्य आते हैं. रेगिस्तान, नदी और पहाड़ों के बीच फैली इस सीमा का ज्यादातर हिस्सा खुला हुआ है, यानी न तो पक्की पेट्रोलिंग है, न ही कोई दीवार या बाड़. यही बात घुसपैठियों के हित में जाती है. बीते तीन दशकों में ये बॉर्डर अवैध रूप से एंट्री के लिए कुख्यात रहा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









