
क्या बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे? अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज
ABP News
UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से केंद्र और यूपी सरकार के बीच की दूरी को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच लड़ाई अब और भी ज्यादा बढ़ गई हैं.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया है. उन्होंने अपने ही अंदाज में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार के बीच की लड़ाई बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं. उन्होंने कहा कि अब क्या वो इसके लिए बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस को भेजेंगे.
अखिलेश यादव ने कसा सीएम योगी पर तंज
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर सीएम योगी और केंद्र सरकार के बीच खटपट को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. इसी बात को लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्टर कर फिर से तंज कसा. अखिलेश यादव ने लिखा- 'अब क्या बुलडोज़र की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे… दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई कुछ ज़्यादा ही आगे बढ़ गयी है क्या?'
ये पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव ने दिल्ली की केंद्र सरकार और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बीत झगड़ा होने का दावा किया है. वो अक्सर इसे लेकर मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते रहे हैं. इससे पहले भी उन्होंने बिना नाम लिए दावा किया था पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मेट्रो रेल तक शुरू कर नहीं करवा पा रहे हैं.













