
क्या पुराने मतभेद भुलाकर हाथ मिलाएंगे ठाकरे बंधु? राज ठाकरे के बयान पर ये बोले उद्धव
AajTak
उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे के बयान का जवाब देते हुए कहा, 'मैं अपील करता हूं कि सभी मराठी लोग मराठी मानुष के हित में एकसाथ आएं लेकिन एक ही शर्त है. जब लोकसभा के वक्त मैं कह रहा था कि महाराष्ट्र से उद्योग गुजरात में लेकर जा रहे हैं तब अगर उसका विरोध होता तो आज केंद्र में ये सरकार नहीं होती. राज्य में भी महाराष्ट्र के हित के बारे में विचार करने वाली सरकार होती.'
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ये सवाल गूंजने लगा है कि क्या ठाकरे बंधु अपने पुराने मतभेद भुलाकर हाथ मिलाएंगे? मराठी अस्मिता और राज्य के हितों के मुद्दे पर राज ठाकरे के हालिया बयान ने इस संभावना को हवा दी है.
राज ठाकरे ने एक्टर महेश मांजरेकर के पॉडकास्ट में कहा, 'जब बड़े मुद्दे सामने होते हैं, तो आपसी झगड़े छोटे लगते हैं. महाराष्ट्र के अस्तित्व और मराठी मानुष के लिए हमारे बीच के झगड़े तुच्छ हैं. साथ आना मुश्किल नहीं है, बस इसके लिए इच्छा होनी चाहिए और वो सिर्फ मेरे अकेले की इच्छा का सवाल नहीं है, अकेले मेरे स्वार्थ का सवाल नहीं है. बड़े मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है.'
उद्धव ठाकरे ने दिया जवाब
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'मैं भी आवाहन करता हूं कि सभी मराठी लोग मराठी मानुष के हित में एकसाथ आएं लेकिन एक ही शर्त है. जब लोकसभा के वक्त मैं कह रहा था कि महाराष्ट्र से उद्योग गुजरात में लेकर जा रहे हैं तब अगर उसका विरोध होता तो आज केंद्र में ये सरकार नहीं होती. राज्य में भी महाराष्ट्र के हित के बारे में विचार करने वाली सरकार होती.'
उद्धव ठाकरे ने कहा, 'तब आपने उनका समर्थन किया, अब विरोध, उसके बाद तड़जोड ये ठीक नहीं होगा. जो भी महाराष्ट्र के हित के खिलाफ होगा उसे मैं घर बुलाकर खाना नहीं खिलाऊंगा. पहले ये करो फिर महाराष्ट्र के हित की बात करो.'
राज ठाकरे से मिले एकनाथ शिंदे

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










