क्या पाकिस्तान आज होगा T20 वर्ल्ड कप से बाहर? कहीं इंद्रदेव न बिगाड़ दें सेमीफाइनल का गणित
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में आज (24 फरवरी) सुपर-8 में पाकिस्तान की भिड़ंत होनी है. ऐसे में सवाल है कि क्या यह मैच बारिश से धुलता है या पाकिस्तान की टीम हारती है तो समीकरण क्या बनेगा?
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में पाकिस्तान की टीम का दूसरा सुपर-8 मुकाबला इंग्लैंड से मंगलवार (24 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशल स्टेडियम में खेला जाना है.
पाकिस्तान का पहला सुपर-8 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर बारिश की भेंट चढ़ गया था. ऐसे में तीन मैचों के छोटे से सुपर-8 में सेमीफाइनल की दौड़ को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम हो गया है. एक वॉशआउट से मिला एक अंक पाकिस्तान की राह पहले ही मुश्किल बना चुका है.
वैसे यह मैच दुर्भाग्य से बारिश में धुला, तो पाकिस्तान दो अंकों पर रहेगा और क्वालिफिकेशन की लड़ाई पूरी तरह दूसरे नतीजों पर निर्भर हो जाएगी. सीधी बात: जीतेंगे तो राह आसान, हार या बारिश ने रोका तो किस्मत का इंतजार रहेगा.
वैसे पल्लेकेले में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 मुकाबले पर बारिश का खतरा लगभग टल गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉशआउट से दबाव में आई पाकिस्तान टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, जीत उन्हें सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती देगी, जबकि हार या एक और धुला मैच उनकी उम्मीदों को दूसरों पर निर्भर कर देगा.
मौसम विभाग के अनुसार इस बार राहत की खबर है. बारिश की संभावना महज 2 प्रतिशत बताई गई है. तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो शाम होते-होते 25 डिग्री तक गिर सकता है. यानी दर्शकों को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले जानें दोनों समीकरण
कप्तान सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम श्रीलंका की परिस्थितियों में अच्छी तरह ढल चुकी है. अब तक अपने सभी मैच इसी द्वीप पर खेलने का फायदा उन्हें मिल सकता है. खासतौर पर उनका स्पिन अटैक, जिसने यहां की धीमी पिचों पर प्रभाव छोड़ा है, इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक साबित हो सकता है इंग्लैंड की टीम पारंपरिक रूप से उपमहाद्वीप में गुणवत्ता वाली स्पिन के सामने जूझती रही है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












