
क्या न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हार जाएगा भारत? कीवियों के खिलाफ रिकॉर्ड देख सिर पकड़ लेंगे आप
ABP News
India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चौथी बार ICC के फाइनल में एक दूसरे के सामने मैदान पर उतरेंगी. तो आइए जानते हैं कि अब तक दोनों के बीच रिकॉर्ड कैसा रहा है.
India vs New Zealand Final Head To Head: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई. पिछले यानी 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के लिए इस बार ट्रॉफी जीतना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि उनके सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है.
फाइनल मुकाबलों में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. हालांकि मेन इन ब्लू ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था. तो आइए जानते हैं कि आईसीसी फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा है.
अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन आईसीसी फाइनल खेले जा चुके हैं. इन मैचों में न्यूजीलैंड ने बढ़त हासिल करते हुए 2 में जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय टीम सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला आईसीसी फाइनल 2000 चैंपियंस ट्रॉफी में हुआ था. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी.

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.











