
क्या नॉर्थ कोरिया पर अब किम की बेटी का राज होगा? तानाशाह ने दिया बड़ा संकेत
AajTak
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बेटी किम जू ए ने राजधानी प्योंगयांग में 'कुमसुसान पैलेस ऑफ द सन' का दौरा किया है. उनका यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह एक मकबरा है जिसमें उनके दादा किम जोंग इल और परदादा किम इल सुंग के पार्थिव अवशेष रखे गए हैं.
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बेटी किम जू ए ने राजधानी प्योंगयांग स्थित कुमसुसान पैलेस ऑफ द सन का सार्वजनिक दौरा किया है. जू ए को किम जोंग उन का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता है और यह दौरा इस संबंध में बेहद अहम माना जा रहा है. दौरे की कुछ तस्वीरें उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने जारी की हैं जिससे यह जानकारी सामने आई है.
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) की ओर से जारी तस्वीरों में जू ए 1 जनवरी को अपने माता-पिता के साथ मकबरे में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नजर आईं. इस मकबरे में उनके दादा किम जोंग इल और परदादा किम इल सुंग के पार्थिव अवशेष रखे गए हैं. किम इल सुंग उत्तर कोरिया के संस्थापक थे.
2010 के दशक के शुरुआती सालों में जन्मी जू ए पिछले तीन सालों में लगातार कोरिया की मीडिया में नजर आती रही हैं. इसके चलते विश्लेषकों और दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया है कि उन्हें उत्तर कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता के रूप में तैयार किया जा सकता है. शासन के सबसे पवित्र राजनीतिक स्थल पर उनकी मौजूदगी को प्रतीकात्मक रूप से अहम माना जा रहा है.
सेजोंग इंस्टीट्यूट के उपाध्यक्ष चेओंग सोंग-चांग ने कहा कि मकबरे में जू ए का जाना आगामी सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस से पहले एक सोचा-समझा संकेत हो सकता है, जहां उत्तराधिकार से जुड़े मुद्दे अधिक स्पष्ट रूप से सामने आ सकते हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि अब तक किसी तरह की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.
कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल यूनिफिकेशन के विश्लेषक होंग मिन के मुताबिक, उत्तर कोरियाई शासन एक 'स्थिर किम परिवार' की छवि पेश करना चाहता है. इसी के तहत किम जोंग उन, उनकी पत्नी री सोल जू और बेटी जू ए को बड़े सरकारी कार्यक्रमों में एक साथ दिखाया जा रहा है.
उत्तर कोरिया में किम परिवार का शासन 'Paektu Bloodline' के नैरेटिव पर आधारित रहा है. इस नैरेटिव की वजह से किम दशकों से इस अलग-थलग देश में वंशवादी सत्ता को बनाए हुए हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








