
क्या नीतीश कुमार बनेंगे PM? सवाल पर जेडीयू छोड़ने वाले RCP सिंह बोले- '7 जनम में नहीं'
AajTak
कभी नीतीश कुमार का दायां हाथ माने जाने वाले आरसीपी अब बिहार के सीएम नीतीश और जदयू पर जमकर जुबानी तीर छोड़ रहे हैं. पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने जदयू को डूबता हुआ जहाज तक कह डाला. उन्होंने पार्टी पर उनकी छवि खराब करने का भी आरोप लगाया.
बिहार की राजनीति में एक बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली है. नौकरशाह से राजनेता बने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दायां हाथ माने जाने वाले आरसीपी अब सीएम नीतीश और जदयू पर जमकर जुबानी तीर छोड़ रहे हैं. इतना ही नहीं, पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने जेडीयू को डूबता हुआ जहाज तक कह डाला.
आरसीपी सिंह ने कहा कि मेरी छवि खराब करने के लिए मुझ पर अकूत संपत्ति अर्जित करने का झूठा आरोप लगाया गया. पार्टी में कुछ नहीं बचा है. वो (JDU) एक डूबता हुआ जहाज है. हमसे चिढ़ है तो हमसे निपटो, हमारे पास विकल्प खुले हुए हैं. वहीं जब आरसीपी सिंह से पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे? इस सवाल पर उन्होंने टो टूक जवाब देते हुए कहा, "7 जनम में नहीं बनेंगे, इस जनम की बात तो छोड़ दो."
भ्रष्टाचार के लगे थे आरोप
बता दें कि आरसीपी सिंह पर भ्रष्टाचार कर अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे थे. 2013 और 2022 के बीच उन पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था और जवाब देने को कहा था. उन पर नालंदा के दो प्रखंडों में खरीदी गई 40 बीघा जमीन को लेकर भी सवाल उठाए गए थे. साथ ही उन पर अपनी पत्नी और अन्य लोगों के नाम से भी संपत्ति खरीदने के आरोप लगे थे.
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से देने पड़ा था इस्तीफा
हाल ही में जेडीयू ने आरसीपी सिंह को फिर से राज्यसभा भेजने से मना कर दिया था. जिसके चलते उन्हें मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. इसके बाद जब वह पटना पहुंचे तो उन्होंने कहा था कि वह शांत नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा था कि मैं जमीन का आदमी हूं, संगठन का आदमी हूं और संगठन में काम करूंगा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






