
'क्या नजारा है...', बिना रस्सी 508 मीटर ऊंचे ताइपे 101 पर चढ़े अमेरिकी रॉक क्लाइंबर एलेक्स होनोल्ड, रचा इतिहास
AajTak
अमेरिकी रॉक क्लाइंबर एलेक्स होनोल्ड ने ताइवान की राजधानी ताइपे में स्थित 508 मीटर ऊंची ताइपे 101 इमारत को बिना किसी रस्सी या सुरक्षा उपकरण के फतह किया. यह चढ़ाई करीब 90 मिनट में पूरी हुई और इसे नेटफ्लिक्स पर लाइव प्रसारित किया गया.
अमेरिकी रॉक क्लाइंबर एलेक्स होनोल्ड ने रविवार को ताइवान की राजधानी ताइपेई में स्थित मशहूर ताइपेई 101 गगनचुम्बी इमारत की चढ़ाई बिना किसी रस्सी या सुरक्षा उपकरण के पूरी की. ये ऐतिहासिक रहा. इससे पहले ऐसा कोई भी करके नहीं दिखाया है. लगभग 90 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद, 508 मीटर (1,667 फुट) ऊंचाई वाले इस टावर की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचते ही नीचे मौजूद दर्शकों ने जोरदार उत्साह से तालियां बजाईं. लाल शर्ट पहने हॉनोल्ड ने अपनी बांहें सिर के ऊपर लहराकर अपनी खुशी व्यक्त की.
होनोल्ड ने कहा, "यह नजारा अद्भुत था, कितना सुंदर दिन था. हवा तेज थी. मैं संतुलन बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहा था. लेकिन वास्तव में यह स्थिति अविश्वसनीय थी और ताइपेई को देखने का यह तरीका बेहद सुंदर था."
होनोल्ड पहले भी अपने साहसिक और जोखिम भरे प्रयासों के लिए जाने जाते हैं, खासकर यॉसेमाइट नेशनल पार्क के एल कैपिटन पर बिना रस्सी के चढ़ाई के लिए.
ताइपेई 101 पर उन्होंने एक कोने से शुरुआत की जहां छोटे L-आकार के खांचे उन्हें पैर जमाने में मदद करते रहे. लंबी चढ़ाई के दौरान उन्हें टावर पर स्थित कुछ बड़े सजावटी हिस्सों के चारों ओर चढ़ना पड़ा, जिन्हें उन्होंने अपने बाहों की ताकत से संभाला.
यह भी पढ़ें: ताइवान को ड्रैगन ने फिर धमकाया... चीनी सेना के 18 फाइटर जेट्स की घुसपैठ, PLA नेवी भी एक्टिव
ताइपेई 101 की शेप को खास बनाने वाले "बांस के डिब्बे" कहलाने वाले मध्य सेक्शन के 64 फ्लोर सबसे चुनौतीपूर्ण थे. वे आठ सेक्शन में विभाजित हैं, हर खंड में आठ मंजिलें हैं जिनमें खड़ा और झुका हुआ चढ़ाई है. होनोल्ड ने बीच-बीच में बालकनी पर आराम लिया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









