
क्या दाल में है कुछ काला....? सीमा हैदर के PUBG वाले प्यार में पाकिस्तान ने अभी तक नहीं दिया जवाब, यूपी पुलिस की जांच पड़ी धीमी
AajTak
Seema Haider: सीमा हैदर को ऑनलाइन PUBG गेम खेलने के दौरान ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन से प्यार हुआ था. इसके बाद महिला पाकिस्तान से चलकर नेपाल के रास्ते अपने बच्चों के साथ भारत आ गई थी. तब मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया था. लेकिन बहुत ही जल्द जमानत पर बाहर भी आ गई.
पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अपने 4 बच्चों के साथ आई सीमा हैदर इन दिनों पति सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में ही अपनी जिंदगी गुजर-बसर कर रही है. सीमा अब सनातनी बन चुकी है. हर एक हिंदू त्योहार पूरे रीति-रिवाज से मनाती हुई नजर आती है. लेकिन अभी भी भारतीय एजेंसियां सीमा हैदर को लेकर जांच कर रही हैं. पाकिस्तानी महिला से मिले दस्तावेजों को इकट्ठा कर ग्रेटर नोएडा पुलिस अपने पाकिस्तान एंबेसी को सत्यापन के लिए करीबन 2 महीने पहले भेजा था, जिनका जवाब अभी तक नहीं आया है. पुलिस अभी भी रिपोर्ट का इंतजार ही कर रही है.
पता हो कि सीमा हैदर को ऑनलाइन PUBG गेम खेलने के दौरान ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन से प्यार हुआ था. इसके बाद महिला पाकिस्तान से चलकर नेपाल के रास्ते अपने बच्चों के साथ भारत आ गई थी. तब मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया था. लेकिन बहुत ही जल्द जमानत पर बाहर भी आ गई. क्योंकि सीमा के खिलाफ जासूसी का कोई तो सबूत नहीं मिला था.
लेकिन उसके बाद भी जांच एजेंसियों ने काफी दिनों तक सीमा-सचिन से अलग-अलग पहलुओं पर दिन-रात पूछताछ की. लेकिन कुछ नहीं निकला. तब देश की नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में भी सीमा-सचिन की कहानी बताई गई और देखते ही देखते सीमा सेलिब्रिटी भी बन गई.
सीमा ने सनातन धर्म अपना लिया तो तुलस पूजा करने लगी और साथ ही चाहे कोई भी हिंदू त्यौहार हो, उसके पूरी रीती रिवाज और विधि विधान से मानने लगी. लेकिन इस बीच भी अभी भी जांच अभी भी जारी है.
सीमा-सचिन की कहानी, इश्क है या फसाना... जानें, क्या कहती है कराची के थाने में दी गई तहरीर
शुरुआती दौर में सीमा हैदर मामले में जांच रबूपुरा थाने को सौंपी गई थी, लेकिन बाद में जांच को ट्रांसफर कर जेवर थाने को सौंप दिया गया था. जेवर थाना पुलिस दस्तावेजों को इकट्ठा करने में लग गई.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







