
क्या दादी इंदिरा के रास्ते पर चलेंगे राहुल गांधी? अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के कैंडिडेट को लेकर सस्पेंस बरकरार
AajTak
कांग्रेस ने यूपी को लेकर अपनी लिस्ट जारी नहीं की हो, लेकिन सवाल ये है कि क्या यूपी की जंग बिना गांधी परिवार के होगी. वो गांधी परिवार, जिसने नेहरू के वक्त से यूपी को अपनी कर्मभूमि बनाया. इंदिया गांधी, राजीव गांधी से लेकर सोनिया और फिर राहुल गांधी तक देश के सबसे बड़े सूबे से सियासी हुंकार भरते नजर आए हैं.
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 39 नामों का ऐलान किया गया है. राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही ये चर्चा भी तेज हो गई कि क्या राहुल गांधी 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे. क्या राहुल गांधी अमेठी से इस बार चुनाव लड़ेंगे. इतना ही नहीं, रायबरेली की सीट का क्या होगा. क्या सोनिया गांधी के सीट छोड़ने के बाद जिम्मेदारी प्रियंका गांधी संभालेंगी या इस बार यूपी में चुनाव बिना गांधी परिवार के होने वाला है. आखिर क्या है कांग्रेस का आगे का प्लान...
राहुल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान हुआ तो चर्चा अमेठी की होने लगी. प्रेस कॉफ्रेंस में साफ सवाल किया गया कि क्या राहुल गांधी वायनाड के साथ अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, क्या राहुल गांधी इस बार भी दो सीटों से उम्मीदवारी भरेंगे. सवाल सिर्फ राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने का नहीं है, बल्कि सवाल रायबरेली सीट का भी है, जहां से सांसद सोनिया गांधी ने इस बार राज्यसभा से संसद जाने का रास्ता तय किया है. अब सवाल ये कि क्या इस बार प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में डेब्यू करेंगी और अगर करेंगी तो क्या रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगी या फिर ये सीट भी गांधी परिवार छोड़ने वाला है.
अमेठी-रायबरेली को लेकर कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते
भले ही कांग्रेस ने यूपी को लेकर अपनी लिस्ट जारी नहीं की हो, लेकिन सवाल ये है कि क्या यूपी की जंग बिना गांधी परिवार के होगी. वो गांधी परिवार, जिसने नेहरू के वक्त से यूपी को अपनी कर्मभूमि बनाया. इंदिया गांधी, राजीव गांधी से लेकर सोनिया और फिर राहुल गांधी तक देश के सबसे बड़े सूबे से सियासी हुंकार भरते नजर आए. कांग्रेस अमेठी को लेकर अपने पत्ते नहीं खोल रही. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी अमेठी पहुंचे थे, लेकिन एक बार भी उनके अंदाज में नजर नहीं आया कि वो अमेठी से चुनाव लड़ेंगे. वहीं बीजेपी अमेठी को लेकर आ रहे फैसले में देरी पर लगातार तंज कस रही है.
क्या हार का हिसाब-किताब बराबर करेगी कांग्रेस?
साल 2019 लोकसभा चुनाव में भी राहुल ने अमेठी के साथ-साथ केरल के वायनाड से चुनाव लड़ा था. उस दौरान राहुल को स्मृति ईरानी के सामने अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद राहुल गांधी की अमेठी में सक्रियता भी कम हो गई, लेकिन वायनाड में कांग्रेस की मजबूती को देखते हुए सवाल उठे कि क्या स्मृति ईरानी से हिसाब चुकता करने के लिए राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










