
क्या तीसरी बार भी राष्ट्रपति बनेंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी संविधान को लेकर दिया बड़ा बयान
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. लंबे समय तक संकेत देने के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि संविधान इसकी अनुमति नहीं देता. हालांकि, ट्रंप के बदले रुख को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वे तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे, जबकि पिछले कई महीनों से वे लगातार इस संभावना के संकेत दे रहे थे. यह बयान उन्होंने अपने तीन देशों के एशियाई दौरे के दौरान एयर फोर्स वन पर मीडिया से बातचीत में दिया.
ट्रंप ने कहा, "अगर आप संविधान पढ़ें, तो यह साफ है - मुझे फिर से चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है. यह अफसोसजनक है, लेकिन हमारे पास कई शानदार लोग हैं." उन्होंने आगे कहा कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो अगर 2028 में साथ चुनाव लड़ते हैं, तो वे "अजेय" साबित होंगे.
यह भी पढ़ें: 'चाइनीज माल' क्यों साबित हुआ ट्रंप का कराया सीजफायर? फिर जंग के मैदान में इजरायल-हमास, 5 Points
79 वर्षीय ट्रंप कई बार सार्वजनिक मंचों पर 2028 में तीसरी बार चुनाव लड़ने की बात छेड़ चुके हैं. उनके समर्थक "ट्रंप 2028" लिखी टोपी तक पहनते दिखे हैं. हालांकि, अमेरिकी संविधान का 22वां संशोधन साफ कहता है कि कोई व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति नहीं बन सकता.
संविधान संशोधन में लग सकते हैं 10 साल
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के बयान एक दिन बाद आए, जब उनके करीबी राजनीतिक सहयोगी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा था कि संविधान में संशोधन कर तीसरा कार्यकाल संभव नहीं है. जॉनसन ने कहा, "संविधान में संशोधन की प्रक्रिया में करीब 10 साल लग सकते हैं. दो-तिहाई सदन और तीन-चौथाई राज्यों की मंजूरी के बिना यह संभव नहीं."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









