
क्या डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं? जानें कितनी मात्रा है सही
AajTak
गर्मियों में आम खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है. स्वादिष्ट लगने के साथ ही आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. हालांकि आम में प्राकृतिक मिठास होती है फिर भी डायबिटीज के मरीज इस दुविधा में रहते हैं कि इसे खाएं या ना खाएं. आइए जानते हैं कि क्या आम खाने से ब्लड शुगर बढ़ जाता है और डायबिटीज के मरीजों इसे किस मात्रा में खाना चाहिए.
गर्मियों में आम खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है. स्वादिष्ट लगने के साथ ही आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. हालांकि, आम में प्राकृतिक मिठास होती है फिर भी डायबिटीज के मरीज इस दुविधा में रहते हैं कि इसे खाएं या ना खाएं. आइए जानते हैं कि क्या आम खाने से ब्लड शुगर बढ़ जाता है और डायबिटीज के मरीजों इसे किस मात्रा में खाना चाहिए. आम में सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं. ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी फायदेमंद होता है. एक कप कटे आम में 99 कैलोरी, 1.4 ग्राम प्रोटीन, 25 ग्राम कार्ब, 22.5 ग्राम शुगर, 2.6 ग्राम फाइबर, 67% विटामिन C, 18% फोलेट, 10% विटामिन A और 10% विटामिन E होता है. इसके अलावा इसमें कुछ मात्रा में कैल्शियम, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम होता है. ब्लड शुगर पर आम का असर- आम में 90% से ज्यादा की कैलोरी इसकी मिठास से आती है. यही वजह है कि यह डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को बढ़ाता है. हालांकि, इसके साथ ही आम में फाइबर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो ब्लड शुगर पर इसके असर को कम करते हैं.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











