
क्या जल्द भारत में शामिल हो जाएगा PoK? राजनाथ बोले- इन संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आजतक से खास बातचीत में कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि पीओके को भारत में शामिल करने की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता. केंद्रीय मंत्री ने इसके अलावा भी कई मुद्दों पर खुलकर बात की.
केंद्र की मोदी सरकार हैट्रिक की तैयारी में है. वहीं विपक्षी पार्टियां INDIA गठबंधन बनाकर नरेंद्र मोदी का विजय रथ रोकने की कवायद में जुटी है. वर्तमान में देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह तीसरी बार इस सीट को जीतने की तैयारी में जुटे हैं. सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन किया. इसके बाद आजतक से खास बातचीत में राजनाथ सिंह ने बेबाकी से कई सवालों के जवाब दिए.
लखनऊ की लड़ाई में पहले और अब की तुलना में फर्क पूछे जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भी यहां की जनता का विश्वास मुझे प्राप्त था और इस बार भी अच्छा चुनाव परिणाम रहेगा, ऐसा मेरा विश्वास है.
वोटिंग प्रतिशत घटने के पीछे रक्षा मंत्री ने गर्मी को कारण बताया. उन्होंने कहा कि गर्मी के साथ-साथ लोगों में उत्साह नहीं है. लोग ये मानकर चल रहे हैं कि चाहे जो कुछ भी हो, पहले से अच्छी बहुमत से मोदी सरकार बनने जा रही है. उसके अतिरिक्त विपक्ष का समर्थक जो है, उसके अंदर हताशा-निराशा है कि विपक्ष को जैसा प्रदर्शन करना चाहिए इस चुनाव में, वैसा नहीं कर पाएगा. इस कारण जो उनके समर्थक है, जो उनमें उमंग चाहिए, वो नहीं है क्योंकि वह सोच रहे हैं कि बीजेपी जीत रही है तो क्यों वोट करें.
स्थानीय प्रत्याशियों के प्रति लोगों में रोष के सवाल पर उन्होंने कहा कि केवल प्रत्याशी को देखकर लोग वोट नहीं दे रहे हैं बल्कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी को देखते हुए लोग मतदान कर रहे हैं, क्योंकि लोग ये महसूस करते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री ने देश का कद दुनिया में ऊंचा किया है. अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत के मान-सम्मान को बढ़ाया है. लोगों में प्रत्याशी के लिए नाराजगी हो सकती है, लेकिन उसको दरकिनार कर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट कर रहे हैं.
राजनाथ सिंह ने संविधान बदलने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस भारत की राजनीति में अपनी विश्वसनीयता, अपनी साख पूरी तरह से खो चुकी है. वो अनावश्यक प्रोपेगेंडा के माध्यम से लोगों के अंदर कन्फ्यूजन पैदा कर उनका समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है.
बीजेपी नेताओं द्वारा POK वापस लेने की बात के सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि ये बात किसी ने नहीं कहा है. पाक अधिकृत कश्मीर हमारा था, है औऱ रहेगा. खुद ही लोग यहां आएंगे. POK के लोग मांग कर रहे हैं कि हमको भारत में मर्ज किया जाना चाहिए. भारत का अभिन्न अंग बनाने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







