
क्या जयपुर से बेंगलुरु स्टेशन आया मीट कुत्ते का है? करनी पड़ी पुलिस की तैनाती, FSSAI ने सैंपल लेकर शुरू की जांच
AajTak
बेंगलुरु में ट्रेन के जरिए जयपुर से मांस की बड़ी खेप बेंगुलुर पहुंचने के बाद वहां हंगामा मच गया. आरोप लगाया जा रहा है कि वो बकरे की जगह कुत्ते का मांस है जिसको लेकर रेलवे स्टेशन पर हंगामा मच गया. इसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की और मांस का सैंपल भी लिया है जिसे टेस्टिंग के लिए लैब भेजा गया है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोगों को स्थानीय होटलों में कुत्ते का मांस परोसे जाने के दावे को लेकर वहां सनसनी मच गई. इसके बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर पहुंचे एक संदिग्ध मांस के शिपमेंट की जांच शुरू की है और सैंपल भी लिए हैं. कुत्ते के मांस को लेकर शक तब और बढ़ गया जब अधिकारियों को लगा कि मांस बकरे की जगह किसी और जानवर का है.
एफएसएसएआई अधिकारियों को ट्रेन से संदिग्ध मांस आने के बारे में शिकायत मिली थी. इसके बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे अधिकारियों ने मांस की जांच के लिए सैंपल लेकर उसे लैब में भेज दिया. कई स्थानीय मीडिया का दावा है कि ये कुत्ते का मांस हो सकता है लेकिन अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह किस जानवर का मांस है ये पता लगाने के लिए एफएसएसएआई की तरफ से सैंपल लिया गया है.
एफएसएसएआई ने शुरू की मामले की जांच
बीबीएमपी के स्वास्थ्य और पशुपालन के विशेष आयुक्त विकास किशोर ने इस मामले को लेकर कहा, 'आज जब मांस की डिलीवरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो एफएसएसएआई के पास शिकायत दर्ज कराई गई. मांस की सत्यता जांचने के लिए एफएसएसएआई के अधिकारियों ने सैंपल लिया है जिससे पता चलेगा कि यह किस जानवर का है. यह कब आया, मैंने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं.'
बता दें कि यह कार्रवाई तब की गई है जब स्थानीय होटलों में परोसे जाने वाले मांस की क्वालिटी को लेकर बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) को पिछली बार शिकायत मिली थी. बीबीएमपी ने इसी को देखते हुए मांस की नई शिपमेंट आने के बाद एफएसएसएआई के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी.
बीबीएमपी ने क्या कहा?

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






