
क्या खत्म हो जाएगा Nokia ब्रांड? HMD Global के CEO ने किया बड़ा ऐलान, जानिए डिटेल्स
AajTak
HMD Global ने बड़ा ऐलान किया है. कंपनी जल्द ही एक नया स्मार्टफोन ब्रांड लेकर आएगी. लगभग 6 साल से नोकिया के स्मार्टफोन्स और फीचर्स फोन को मैन्युफैक्चर कर रहा HMD Global अब अपने ब्रांड के तहत नया फोन लॉन्च करेगा. इस फोन में कुछ खास होगा इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है. आइए जानते हैं कंपनी के CEO ने क्या कहा?
Nokia का मालिकाना हक रखने वाली HMD ग्लोबल अब एक नया स्मार्टफोन ब्रांड लॉन्च करने वाली है. कंपनी पिछले कई सालों से नोकिया ब्रांड के तहत स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है. कंपनी साल 2016 से नोकिया के स्मार्टफोन और फीचर फोन्स को मैन्युफैक्चर कर रही है.
अब HMD ग्लोबल ने एक बड़ा फैसला लिया है. कंपनी के को-फाउंडर और CEO ने कहा है कि वे HMD ब्रांड के तहत स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं. अब सवाल आता है कि क्या नोकिया ब्रांड खत्म हो जाएगा? आइए जानते हैं इसकी पूरी कहानी.
HMD ग्लोबल के को-फाउंडर, चेयरमैन और CEO Jean-Francois Baril ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने कंपनी के नेक्स्ट प्लान को शेयर किया है. उन्होंने इस कदम को ब्रांड के लिए महत्वपूर्ण बताया है. कंपनी ने ये भी साफ किया है कि HMD ग्लोबल नोकिया ब्रांड के फोन बनाना और बेचना बंद नहीं करेगा.
ये भी पढ़ें- Nokia ने भारत में लॉन्च किए 2 फोन, कीमत 1849 रुपये से शुरू, मिलेगा दमदार बैटरी बैकअप
कंपनी Nokia के साथ-साथ HMD ब्रांडिंग वाले फोन्स को भी बेचेगी. इतना ही नहीं कंपनी नए पार्टनर्स के साथ कोलैबोरेशन में भी फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है. पोस्ट में ये नहीं बताया गया है कि नए पार्टनर्स कौन होंगे, लेकिन फ्यूचर में हमें इनके बारे में जानकारी मिलेगी.
Baril ने बताया कि HMD Global एक तेजी से ग्रो करने वाला 5G स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर्र है. कंपनी पिछले कई सालों से नोकिया के स्मार्टफोन और फीचर फोन्स बना रही है और अब एक स्वतंत्र ब्रांड के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए तैयार है. हालांकि, HMD ग्लोबल किस तरह के फोन्स को लॉन्च करेगी, ये अभी साफ नहीं है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











