
क्या कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ठेकों में मुस्लिमों को 4% आरक्षण देने जा रही है? CMO की आई सफाई
AajTak
कर्नाटक में मुस्लिमों को आरक्षण दिए जाने की खबरों पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को आरक्षण दिए जाने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. हालांकि, यह सच है कि इस तरह के आरक्षण की मांग की जा रही है. लेकिन यह स्पष्ट किया जाता है कि इस संंबध में राज्य सरकार के समक्ष इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया है.
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने कंस्ट्रक्शन से जुड़े पब्लिक ठेकों में मुस्लिमों के लिए 4 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव रखा है. यह प्रस्ताव कर्नाटक सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता अधिनियम में संशोधन के लिए लाया गया है.
इस बिल में कहा गया है कि यह चार फीसदी आरक्षण सिर्फ मुस्लिमों को दिया जाएगा. लेकिन अब इस पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सफाई आई है.
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि मीडिया में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें कहा गया है कि सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को आरक्षण दिए जाने का प्रस्ताव पेश किया गया है. यह सच है कि इस तरह के आरक्षण की मांग की जा रही है. लेकिन यह स्पष्ट किया जाता है कि इस संंबध में राज्य सरकार के समक्ष इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया है.
इस मामले पर अब कर्नाटक बीजेपी ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है. बीजेपी नेता आर. अशो ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीतिक सभी हदों को पार कर रही है. वक्फ की जमीन हड़पने के तरकीबों को समर्थन देने के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की अगुवाई में अब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को चार फीसदी आरक्षण देने की योजना बना रही है. इस तरह तो कर्नाटक जल्द ही इस्लामिक राज्य में तब्दील हो जाएगा और यहां हिंदू दोयम दर्जे के नागरिक बनकर रह जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










