
क्या कभी किसी प्रोजेक्ट में मलाइका के साथ काम करेंगे अर्जुन? दिया ये जबाव
AajTak
अर्जुन और मलाइका के रिलेशनशिप की बात करें तो शुरू में काफी वक्त तक उन्होंने इसे सीक्रेट रखा. हालांकि, बाद में इसे इंस्टा ऑफिशियल कर दिया. अब दोनों खुलकर एक-दूसरे के लिए फीलिंग शेयर करते हैं. हालांकि, शादी को लेकर अभी उनका कोई प्लान नहीं है.
एक्टर अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है. अक्सर उन्हें साथ में देखा जाता है. अब एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का जबाव दिया है कि क्या वो कभी मलाइका के साथ किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करेंगे. मलाइका के साथ काम करेंगे अर्जुन? बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो कभी किसी एक प्रोजेक्ट के लिए रियल लाइफ पार्टनर के साथ काम करने के बारे में सोचेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- जिंदगी में कभी भी ना मत कहो. मैंने कभी इस पर फोकस नहीं किया. मेरे दिमाग में भी कभी नहीं आया. लेकिन जैसा मैंने कहा कि जिंदगी में कभी भी ना मत कहो.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












