
क्या एन बीरेन सिंह की जगह कोई और सीएम बनेगा? मणिपुर में अचानक सरकार गठन की कवायद के पीछे क्या
AajTak
मणिपुर में बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन के 10 विधायकों के डेलिगेशन ने राज्यपाल से मुलाकात कर कहा है कि हम सरकार बनाने के लिए तैयार हैं. जातीय हिंसा का दंश झेल रहे राज्य में अचानक सरकार गठन की कवायद के पीछे क्या है?
पिछले दो साल से अधिक समय से जातीय हिंसा की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा मणिपुर अब राजनीतिक वजहों से सुर्खियों में है. इसी साल फरवरी में मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. अब पूर्वोत्तर के इस हिंसाग्रस्त राज्य में सरकार गठन की कवायद फिर से शुरू होती नजर आ रही है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक थोकचोम राधेश्याम सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 10 विधायकों के डेलिगेशन ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की है और 44 विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए कहा है कि हम सरकार बनाने के लिए तैयार हैं.
राज्यपाल से मुलाकात के बाद बीजेपी विधायक थोकचोम राधेश्याम सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए सरकार गठन के दावे को लेकर सवाल पर कहा कि इस पर फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को करना है. हलांकि, यह बताना कि हम सरकार बनाने के लिए तैयार हैं, दावा पेश करने जैसा ही है. उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा स्पीकर ने एक-एक कर और समूह में, दोनों तरीके से 44 विधायकों से मुलाकात की है. किसी ने भी नई सरकार के गठन का विरोध नहीं किया है. बीजेपी विधायक ने कहा कि सरकार के अभाव में लोगों को बहुत अधिक परेशानी हो रही है.
अचानक सरकार गठन की कवायद के पीछे क्या
मणिपुर में लागू राष्ट्रपति शासन के बीच अब अचानक सरकार गठन के कवायद की खबर आई है, तो इसके पीछे क्या है? अब चर्चा इसे लेकर शुरू हो गई है. मणिपुर बीजेपी या बीजेपी नेतृत्व, किसी की भी तरफ से इसे लेकर अभी कोई बयान नहीं आया है. राजनीति के जानकार इस कवायद के पीछे मणिपुर का सेंटीमेंट टेस्ट करने की रणनीति को वजह बता रहे हैं. पूर्वोत्तर की पत्रकारिता में वर्षों से सक्रिय जोसफ लेप्चा ने कहा कि धीरे-धीरे ही सही, मणिपुर में हालात पहले के मुकाबले काफी सुधरे हैं. हो सकता है कि बीजेपी की सोच सरकार गठन को लेकर किसी पहल से पहले जनता के मिजाज को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हो लेने की हो.
नया सीएम कौन? बीरेन सिंह या कोई और
मणिपुर में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं. ऐसे में बीजेपी अगर फिर से सरकार बनाती है, तो पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ही सीएम बनेंगे या कोई और? चर्चा इसे लेकर भी हो रही है. जोसफ लेप्चा ने इस पर कहा कि बीरेन सिंह के सीएम बनेंगे, मुझे ऐसा नहीं लगता. राज्यपाल से मिले डेलिगेशन पर गौर करें तो इसकी अगुवाई थोकचोम राधेश्याम सिंह ने की. मीडिया से बा करने भी वही आए. राधेश्याम सिंह भी बीरेन सिंह की ही तरह मैतेई समुदाय से ही हैं. मैतेई विधायकों की संख्या अधिक है और आबादी भी. मैतेई ही बीजेपी के कोर वोटर भी हैं. ऐसे में हो सकता है कि पार्टी इस समाज को नाराज करने का खतरा मोल ना लेकर किसी अंडररेटेड नेता को सीएम बना दे, जिसके संबंध गैर-मैतेई आबादी में भी ठीक हों.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








