
क्या एकनाथ शिंदे के आगे हथियार डालने को तैयार हैं उद्धव ठाकरे? बातों-बातों में दे दिए ऑफर
AajTak
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे क्या बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे के सामने हथियार डालने को तैयार हैं? ये चर्चा उद्धव ठाकरे के एक बयान के बाद तेज हो गई है. उद्धव ठाकरे ने कहा है कि यदि आपको लगता है कि मैं उपयोगी नहीं हूं और पार्टी चलाने में सक्षम नहीं हूं तो मुझसे कहिए. पार्टी से खुद को अलग करने के लिए तैयार हूं.
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे के बीच शह-मात का खेल जारी है. दोनों ही तरफ से मोहरे चले जा रहे हैं. एक-दूसरे की चाल का आकलन कर एक-दूसरे को मात देने की रस्साकशी जारी है. एकनाथ शिंदे गुट की ओर से पार्टी के करीब 50 विधायकों के समर्थन का दावा किया गया तो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बैकफुट पर आ गए. उद्धव ठाकरे ने भी अब नया दांव चल दिया है.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि यदि आपको लगता है कि मैं उपयोगी नहीं हूं और पार्टी चलाने में सक्षम नहीं हूं तो मुझसे कहिए. मैं पार्टी से खुद को अलग करने के लिए तैयार हूं. उद्धव ठाकरे ने फिर से इमोशनल कार्ड खेला और कहा कि आपने मेरा सम्मान किया क्योंकि बालासाहेब ने कहा था. यदि आप कह दें कि मुझमें क्षमता नहीं है तो मैं इसी समय पार्टी छोड़ दूंगा.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस बयान के बाद ये चर्चा शुरू हो गई है कि क्या उद्धव ठाकरे बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे के सामने हथियार डालने को तैयार हैं? उद्धव ठाकरे के इस बयान को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है. कोई इसे उद्धव ठाकरे का एकनाथ शिंदे के सामने सरेंडर और बातों ही बातों में दिया गया खुला ऑफर बता रहा है तो कोई बालासाहेब की राह चल पार्टी की एकजुटता बचाए रखने की कोशिश.
शिवसेना पर आएगी सत्ता से शुरू हुई जंग?
उद्धव ठाकरे के इस बयान को शिवसेना के बागी विधायकों के लिए एक तरह से खुला ऑफर माना जा रहा है. ऐसा इसलिए, क्योंकि सत्ता को लेकर शुरू हुआ संघर्ष अब शिवसेना पर कंट्रोल तक पहुंच गई है. एकनाथ शिंदे गुट ने बागी विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र राज्यपाल और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को भेजकर अपने गुट को असली शिवसेना घोषित करने का दावा भी कर दिया है.
एकनाथ शिंदे गुट की ओर से ये दावा किए जाने के बाद ही उद्धव ठाकरे की ओर से पार्टी से खुद को अलग करने के लिए तैयार होने का बयान आया है. कुछ लोग इसे पार्टी को एकजुट रखने के लिए कोशिश तो कुछ लोग पार्टी से कंट्रोल फिसलता देख प्रतिष्ठा बचाने का प्रयास बता रहे हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








