
क्या ईरान के खिलाफ अमेरिकी हमले के सारे उद्देश्य पूरे हुए? देखें हल्ला बोल
AajTak
ईरान के खिलाफ अमेरिका अब आगे क्या करेगा, युद्ध रोकेगा या और हमले करेगा? राष्ट्रपति ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन के बावजूद ये सस्पेंस बना हुआ है. राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि अगले 2-3 हफ्तों तक हमले जारी रहेंगे. उनका ये भी दावा है कि ईरान अब बर्बाद हो चुका है. लेकिन सवाल ये है कि क्या ईरान के खिलाफ अमेरिकी हमले के सारे उद्देश्य पूरे हुए? अब तो ट्रंप दुनिया के देशों को ललकार कर कह रहे हैं कि जिसे जरूरत हो वो जाकर होर्मुज खुलवा ले. मतलब वो होर्मुज से हाथ खींचने की बात कर रहे हैं. लेकिन सवाल ये है कि उनकी 6 अप्रैल की डेडलाइन का क्या हुआ? उधर, ईरान का तेवर जस का तस है. ईरान के सेना प्रमुख की धमकी है कि ईरान में जमीनी कार्रवाई हुई तो दुश्मन जिंदा नहीं बचेगा. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अमेरिका को खुला खत लिखकर भी युद्ध पर सवाल उठाया है. क्या ईरान की रणनीति के आगे ट्रंप के सारे दांव फेल हो रहे हैं?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इजरायल की राजधानी तेल अवीव और आसपास के इलाके लगातार ईरानी मिसाइल का सामना कर रहे हैं. इस दौरान तेल अवीव पर ईरान के ताजा मिसाइल हमले के धमाके और थर्राहट से एक इमारत लगभग धराशायी ही हो गई. आजतक संवाददाता प्रणय उपाध्याय तेल अवीव में हैं, मौके से देखें उनकी ये ग्राउंड रिपोर्ट.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज देश को संबोधित किया. इस बीच ताजा मामले में ईरान के सैन्य ठिकाने पर भारी बमबारी हुई है. इस्फहान के सैन्य ठिकाने पर की गई एयर स्ट्राइक हमले के बाद सैन्य ठिकाने पर भीषण आग लगी. आग लगने का वीडियो भी सामने आया है. सड़क पर चल रहे एक शख्स ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया है. देखिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए ईरान के खिलाफ जंग जारी रखने का साफ संकेत दिया है. ट्रंप ने इसे 'थोड़े दर्द के बाद बड़े लाभ' की रणनीति बताया है. विशेषज्ञों का मानना है कि ये भाषण घरेलू जनता को शांत करने और आगामी हफ्तों में निर्णायक सैन्य कार्रवाई की जमीन तैयार करने के लिए था.

अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े युद्ध को एक महीना हो चुका है. एक ऐसा युद्ध, जो अमेरिका के अलावा दुनिया में कोई नहीं चाहता था. लेकिन अब तबाही का दायरा और बढ़ गया है. यमन के हूती बागियों ने इजरायल पर मिसाइलें दाग दी हैं. और सबसे खतरनाक बात ये है कि ये बागी दुनिया की सबसे बड़ी तेल लाइफलाइन यानी 'बाब अल-मंदेब' (Bab al-Mandab) के मुहाने पर बैठे हैं. देखें कूटनीति.

Donald Trump Full Speech: ईरान-अमेरिका-इज़रायल के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. 19 मिनट के भाषण में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में जारी ऑपरेशन को लेकर अपडेट दिया. अपने संबोधन में ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में दावा किया कि अमेरिका ने ईरान में बड़ी सैन्य सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि ईरान की सेना, नौसेना और वायुसेना को भारी नुकसान हुआ है और मिसाइल क्षमता कमजोर हुई है. ट्रंप के मुताबिक, युद्ध अपने अंतिम चरण में है और अमेरिका अपने लक्ष्य लगभग हासिल कर चुका है.







