
'ऑपरेशन अच्छा चल रहा, 2-3 हफ्ते में ईरान पर बड़ा कदम उठाएंगे', ट्रंप के संबोधन की बड़ी बातें
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में दावा किया कि अमेरिका ने ईरान में बड़ी सैन्य सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि ईरान की सेना, नौसेना और वायुसेना को भारी नुकसान हुआ है और मिसाइल क्षमता कमजोर हुई है. ट्रंप के मुताबिक, युद्ध अपने अंतिम चरण में है और अमेरिका अपने लक्ष्य लगभग हासिल कर चुका है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध पर अपने संबोधन में बड़ा दावा किया कि अमेरिका ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है और उसके अधिकांश सैन्य लक्ष्य पूरे हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना लगभग खत्म हो चुकी है, मिसाइल और ड्रोन क्षमता कमजोर कर दी गई है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को भारी नुकसान पहुंचा है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा. साथ ही, उन्होंने दावा किया कि ईरान ने सीजफायर की मांग की है, जबकि अमेरिका अभियान को जल्द खत्म करने की तैयारी में है.
पढ़ें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन की बड़ी बातें:
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आने वाले 2 से 3 हफ्तों में अमेरिका ईरान पर और ज्यादा तेज सैन्य कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा, "हम उन्हें बेहद कड़ा जवाब देंगे." ट्रंप ने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर ईरान के तेल ढांचे को भी निशाना बनाया जा सकता है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पर्दे के पीछे बातचीत जारी है और कूटनीतिक रास्ते अभी बंद नहीं हुए हैं. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका एक तरफ सैन्य दबाव बढ़ा रहा है, तो दूसरी तरफ हालात को देखते हुए आगे की रणनीति तय करने के लिए बातचीत भी कर रहा है.
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट की जरूरत नहीं है और वह इस अहम समुद्री रास्ते पर निर्भर नहीं है. उन्होंने उन देशों को "गद्दार" बताया जो अमेरिका के खिलाफ खड़े हैं और कहा कि उन्हें अब अमेरिका से तेल खरीदना चाहिए. ट्रंप ने यह भी कहा कि जैसे ही ईरान के साथ संघर्ष खत्म होगा, होर्मुज स्ट्रेट अपने आप खुल जाएगा. उन्होंने इस जलमार्ग की रणनीतिक अहमियत को कम बताते हुए भरोसा जताया कि हालात सामान्य होने पर वैश्विक तेल आपूर्ति फिर से सुचारू हो जाएगी.
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन की शुरुआत अमेरिका और इज़रायल की सैन्य कार्रवाई को सफल बताते हुए की. उन्होंने कहा, "पिछले चार हफ्तों में हमारी सेना ने युद्ध के मैदान में तेज़, निर्णायक और भारी जीत हासिल की है. ऐसी जीत, जैसी बहुत कम लोगों ने पहले देखी होगी."
ट्रंप ने आगे कहा, "आज की रात ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है. उनकी वायुसेना पूरी तरह बर्बाद हो गई है. उनके नेता अब मारे जा चुके हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का कमांड और कंट्रोल इस समय लगातार तबाह किया जा रहा है. मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने की उनकी क्षमता को बड़े पैमाने पर कमजोर कर दिया गया है." उन्होंने यह भी कहा, "युद्ध के इतिहास में कभी भी किसी दुश्मन को इतने कम हफ्तों में इतना साफ और विनाशकारी नुकसान नहीं झेलना पड़ा है."

आज सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि ईरान-अमेरिका युद्ध में आज की रात भयानक कैसे हो सकती है? पूरी आशंका है कि आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. या फिर ईरान पूरी दुनिया को चौंका सकता है. इस समय ट्रंप की उंगली सरप्राइज बटन पर है, वो अभी तक अपने बयानों से लोगों को चौंका रहे हैं. हर बार उनका नया बयान लोगों के लिए एक सरप्राइज ही साबित हो रहा है. कभी वो कहते हैं कि उन्होंने ईरान को तबाह कर दिया है. कभी वो कहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह खुला है. कभी वो कहते हैं कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज नहीं खोला तो ईरान को पाषाण युग में भेज देंगे. कभी वो कहते हैं कि ईरान से अच्छी बातचीत चल रही है, फिर वो कहते हैं कि ईरान सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा है. फिर अचानक से कहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुले या बंद रहे अमेरिका इस युद्ध से बाहर हो जाएगा. एकदम से वो NATO और यूरोप के देशों पर भड़क जाते हैं. और कहते हैं कि NATO किसी काम का नहीं है, अमेरिका इससे अलग होने पर विचार करेगा.

ट्रंप जो पल में तोला, पल में माशा वाले बयान देते आ रहे हैं. सब जानना चाहते हैं कि जल्द ही ईरान से बाहर निकलने की बात करने वाले ट्रंप क्या वाकई युद्ध से बाहर निकलेंगे. वो क्या बोलेंगे. युद्ध खत्म करने को लेकर बोलेंगे? क्या युद्ध जल्द खत्म करने की डेडलाइन देंगे? क्या बताएंगे कि वो युद्ध से किस शर्त पर बाहर निकलेंगे? क्या ट्रंप का बयान उनका झुकना माना जाएगा? क्या ट्रंप ईरान की बात मान लेंगे?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस महायुद्ध में फिर दोहराया है कि 'हम बहुत जल्द ईरान से बाहर निकल जाएंगे,' लेकिन ट्रंप ने समय-सीमा नहीं बताई है. ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से सीजफायर की मांग की है. ईरान की नई लीडरशिप पहले के मुकाबले कम कट्टर और ज्यादा समझदार है. लेकिन हम तभी विचार करेंगे जब होर्मुज स्ट्रेट सबके लिए खुला रहेगा, वरना हम बड़ा हमला करेंगे. इस बीच ईरान ने फिर दावा किया है कि उसने अमेरिका से किसी तरह की सीजफायर की मांग नहीं की है. चौथी बड़ी खबर ये है कि ईरान के विदेश मंत्री ने साफ कह दिया है कि ईरान छह महीने लड़ने के लिए तैयार हैं. वहीं पांचवीं खबर NATO से जुड़ी हुई है. ट्रंप ने कहा है कि हम नाटो से निकलने के बारे में विचार कर रहे हैं. ट्रंप ने चिढ़ाते हुए कहा है कि नाटो कागजी शेर है.

ईरान ने कल कहा था कि वो खाड़ी देशों में अमेरिकी कंपनियों के ठिकानों पर हमला करेगा. उसने ऐसा करना शुरू भी कर दिया है बहरीन में Amazon के क्लाउड कंप्यूटिंग सेंटर को ईरानी हमले में नुकसान पहुंचा है. ईरान की तरफ से सभी खाड़ी देशों में अमेरिका की 18 बड़ी कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी थी. इसके जवाब में अमेरिका ने कहा था कि वो तैयार है अमेरिकी कंपनियों के ठिकानों की सुरक्षा करेगा.

दुनिया ने काउंटडाउन शुरू कर दिया है, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप युद्ध पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं. भारतीय समय के मुताबिक कल सुबह साढ़े 6 बजे ट्रंप अमेरिका के लोगों के लिए राष्ट्र के नाम संदेश देंगे. ट्रंप का ये संदेश बेहद अहम हो सकता है क्योंकि उन्होंने कह दिया है कि 2 से 3 हफ्तों में ईरान युद्ध से अमेरिका निकलने वाला है. ट्रंप ने ये संकेत भी दिया है कि ईरान के साथ डील हो या नहीं हो, वो युद्ध को रोक देंगे. लेकिन क्या ट्रंप जो कह रहे हैं, वही सच होगा? बीते 1 महीनों में युद्ध पर ट्रंप ने कई बार सरप्राइज दिए हैं. क्या ईरान युद्ध से निकलने की ये टाइमलाइन भी कोई रणनीति है? सवाल ये भी है कि क्या अब ईरान युद्ध को रोकेगा? क्योंकि ईरान की चेतावनी बेहद गंभीर है.

आज का दंगल ईरान की जंग से तंग हो रही दुनिया को लेकर है. जिसमें पहले 3 बडी खबरें बता दें. पहली बड़ी खबर आ रही है कि होर्मुज के बंद होने से दुनिया में जो तेल गैस का हाहाकार मचा है उसे लेकर अब 35 देशों ने साझा कॉन्फरेंस की तैयारी कर ली है. ब्रिटेन में होने वाले इस सम्मेलन में होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही का उपाय तलाशना है. एक और बडी खबर है कि बहरीन ने यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में होर्मुज से सुरक्षित आवाजाही को लेकर प्रस्ताव लाया है. यूएन और खाडी के देशों ने इसे समर्थन दिया है लेकिन इस प्रस्ताव को पास होने के लिए 9 वोट की जरूरत है और किसी देश का वीटो भी नहीं होना चाहिए. अगर प्रस्ताव पास होता है तो होर्मुज से जहाजों की आवाजाही निगरानी में हो सकती है. तीसरी बडी खबर है कि यूएई से प्रोपेन और ब्यूटेन गैस लेकर भारत के दो जहाज आज मुंबई और न्यू मेंगलोर पहुंच चुके हैं.

होर्मुज संकट केवल व्यापार का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह वैश्विक शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बन गया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच बहरीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में नरमी दिखाई है. बहरीन का संशोधित ड्राफ्ट यह दर्शाता है कि मौजूदा भू-राजनीतिक परिदृश्य में पश्चिमी देश भी रूस-चीन की 'वीटो पावर' को नजरअंदाज नहीं कर सकते.

अमरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी समय के मुताबिक बुधवार रात 9 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं...लेकिन इससे पहले मंगलवार की रात उन्होंने ईरान युद्ध से पीछे हटने की बात कही..ऐसे में लोगों के मन में ट्रंप के बयान को लेकर सवाल उठ रहे हैं...कि क्या ऐसा सच में होने वाला है..क्यों कि ट्रंप कभी भी अपने एक बयान पर कायम नहीं रहते.

अर्जेंटीना का यह फैसला अमेरिका की नीति के अनुरूप माना जा रहा है. सरकार ने IRGC पर 1994 के AMIA बम धमाके में हिज्बुल्लाह को समर्थन देने का आरोप लगाया है. इस कदम से ईरानी सैन्य संगठन पर अब वित्तीय प्रतिबंध और सख्त कार्रवाई संभव होगी. इससे पहले अर्जेंटीना मैक्सिको के एक ड्रग कार्टेल को भी आतंकी घोषित कर चुका है.




