
सवाल 'ब्रांड अमेरिका' का है... इसलिए US प्रेसिडेंट ट्रंप ने नहीं की युद्धविराम की घोषणा!
AajTak
ईरान युद्ध के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या ट्रंप सीजफायर की घोषणा करते करते रुक गए. इसका जवाब सिर्फ सैन्य रणनीति में नहीं, बल्कि 'ब्रांड अमेरिका' की वैश्विक साख से जुड़ा है. एकतरफा युद्धविराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के उस भरोसे का क्या होता जो उन्होंने अरब देशों को उनकी सुरक्षा को लेकर दे रखा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावनाओं को खारिज करते हुए उसे 'पाषाण युग' भेजने की धमकी दी है. 2 अप्रैल को सुबह सुबह (भारतीय समयानुसार) राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप से युद्ध विराम की घोषणा की उम्मीद थी. उन्होंने इससे पहले तो यहां तक कहां कि वे होर्मुज को बिना खोले ही ईरान से निकल जाएंगे. लेकिन ट्रंप ने अपनी स्पीच में कहा कि जब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोला नहीं जाएगा ईरान में बमबारी जारी रहेगी.
ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना काफी कमजोर हो चुकी है, लेकिन पूरा काम होना (Finish the job) अभी बाकी है. अगर ट्रंप ईरान युद्ध को इस मोड़ पर खत्म कर देते तो ट्रंप के MAGA (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) अभियान को तगड़ा झटका पहुंचता.
ट्रंप ने चुनाव से पहले दुनिया के नक्शे पर अमेरिकी 'दादागिरी' को फिर से स्थापित करने के लिए MAGA और 'अमेरिका फर्स्ट' जैसे नारे दिए थे. इन्हीं नारों के लिए उन्हें तगड़ा जनसमर्थन भी मिला. ट्रंप अमेरिका के ब्रांड को हर कीमत पर कायम रखना चाहते हैं.
दुनिया की नजर में 'ब्रांड अमेरिका' क्या है?
'ब्रांड अमेरिका' तरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति में इस्तेमाल होने वाला एक रणनीतिक कॉन्सेप्ट है. इसका मतलब है विश्व मंच पर अमेरिका का हार्ड पावर और सॉफ्ट पावर. सरल शब्दों में ब्रांड अमेरिका वह छवि है जो यह तय करती है कि दुनिया अमेरिका को कितना भरोसेमंद सहयोगी, कितना शक्तिशाली प्रतिद्वंद्वी और कितना प्रभावशाली वैश्विक नेता मानती है.
विशेषज्ञ कहते हैं कि हाल के वर्षों में इस ब्रांड विश्वसनीयता और नेतृत्व छवि कमजोर हुई है. ट्रंप इसी ब्रांड को बार बार मजबूत करने का नारा चुनावों के दौरान दे रहे थे. वेनेजुएला में सफल ऑपरेशन से ट्रंप की खुद की छवि मजबूत हुई.

ईरान के रणनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण शहर इस्फहान के दक्षिण-पूर्वी इलाके बहारेस्तान में एक भीषण हमला हुआ. ये हमला IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर) के एक प्रमुख मिसाइल स्टोरेज डिपो को निशाना बनाकर किया गया है. हमला इस्फहान के दक्षिण-पूर्व में हुआ है. ये इलाका ईरान के मिसाइल उत्पादन और भंडारण का गढ़ माना जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से बनाए गए वीडियो में हमले के तुरंत बाद आग की ऊंची लपटें और धुएं का काला गुबार देखा गया.

Trump Iran war strategy analysis: ईरान के साथ जारी युद्ध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार जीत के दावे पर सवाल उठ रहे हैं. एक महीने में 12 बार जीत का दावा करने के बावजूद उन्होंने अब 3 और हफ्तों की जरूरत बताई है. इस बीच युद्ध का असर अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और गिरती लोकप्रियता के रूप में दिख रहा है. विशेषज्ञ इसे 2003 के ‘मिशन पूरा हुआ’ जैसे जोखिम से जोड़कर देख रहे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इजरायल की राजधानी तेल अवीव और आसपास के इलाके लगातार ईरानी मिसाइल का सामना कर रहे हैं. इस दौरान तेल अवीव पर ईरान के ताजा मिसाइल हमले के धमाके और थर्राहट से एक इमारत लगभग धराशायी ही हो गई. आजतक संवाददाता प्रणय उपाध्याय तेल अवीव में हैं, मौके से देखें उनकी ये ग्राउंड रिपोर्ट.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज देश को संबोधित किया. इस बीच ताजा मामले में ईरान के सैन्य ठिकाने पर भारी बमबारी हुई है. इस्फहान के सैन्य ठिकाने पर की गई एयर स्ट्राइक हमले के बाद सैन्य ठिकाने पर भीषण आग लगी. आग लगने का वीडियो भी सामने आया है. सड़क पर चल रहे एक शख्स ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया है. देखिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए ईरान के खिलाफ जंग जारी रखने का साफ संकेत दिया है. ट्रंप ने इसे 'थोड़े दर्द के बाद बड़े लाभ' की रणनीति बताया है. विशेषज्ञों का मानना है कि ये भाषण घरेलू जनता को शांत करने और आगामी हफ्तों में निर्णायक सैन्य कार्रवाई की जमीन तैयार करने के लिए था.

अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े युद्ध को एक महीना हो चुका है. एक ऐसा युद्ध, जो अमेरिका के अलावा दुनिया में कोई नहीं चाहता था. लेकिन अब तबाही का दायरा और बढ़ गया है. यमन के हूती बागियों ने इजरायल पर मिसाइलें दाग दी हैं. और सबसे खतरनाक बात ये है कि ये बागी दुनिया की सबसे बड़ी तेल लाइफलाइन यानी 'बाब अल-मंदेब' (Bab al-Mandab) के मुहाने पर बैठे हैं. देखें कूटनीति.

Donald Trump Full Speech: ईरान-अमेरिका-इज़रायल के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. 19 मिनट के भाषण में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में जारी ऑपरेशन को लेकर अपडेट दिया. अपने संबोधन में ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा,






