Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
क्या इजरायली जासूस था जेफरी एपस्टीन? FBI के सीक्रेट डॉक्यूमेंट से खुले राज, लेकिन नेतन्याहू का इनकार

क्या इजरायली जासूस था जेफरी एपस्टीन? FBI के सीक्रेट डॉक्यूमेंट से खुले राज, लेकिन नेतन्याहू का इनकार

AajTak
Sunday, February 08, 2026 09:42:41 AM UTC

हाल में सामने आए एपस्टीन फाइल्स के एक 2020 FBI दस्तावेज़ में दावा किया गया कि जेफ्री एपस्टीन को जासूस के रूप में प्रशिक्षित किया गया था. इस पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पूर्व पीएम एहुद बराक को घेरते हुए प्रतिक्रिया दी. दस्तावेज़ में कई आरोप हैं, लेकिन इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और विवाद जारी है.

अमेरिका का कुख्यात यौन अपराधी अरबपति जेफरी एपस्टीन को लेकर एक बार फिर नया विवाद खड़ा हो गया है. हाल ही में सामने आए एक FBI दस्तावेज में दावा किया गया है कि एपस्टीन को कथित तौर पर पूर्व इजरायली प्रधानमंत्री एहुद बराक के तहत "जासूस के रूप में ट्रेनिंग" दी गई थी. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि एपस्टीन का इजरायल के लिए काम करने का कोई सबूत नहीं है.

यह दस्तावेज FBI की एक गोपनीय सूत्र (Confidential Human Source) रिपोर्ट का हिस्सा बताया जा रहा है. इसमें अमेरिकी चुनावी प्रक्रिया पर विदेशी प्रभाव से जुड़ी खुफिया जानकारी दर्ज थी, लेकिन सूत्र ने एपस्टीन से जुड़े कई अन्य दावे भी साझा किए. रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने हार्वर्ड लॉ प्रोफेसर एलन डर्शोविट्ज और एपस्टीन के बीच फोन कॉल्स की बातें नोट कीं और कहा कि इन बातचीत की जानकारी इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद तक पहुंचाई जाती थी.

यह भी पढ़ें: 'रात में मिलने बुलाया...', एपस्टीन फाइल्स में फंसे भारतीय मूल के गुरु पर नाबालिग ने लगाया आरोप

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि सूत्र को सुनाई गई बातचीत के आधार पर यह धारणा बनी कि एपस्टीन "मोसाद का सहयोगी एजेंट" हो सकता है. इसी दौरान कथित तौर पर यह भी कहा गया कि एपस्टीन अमेरिकी और सहयोगी देशों की खुफिया एजेंसियों से जुड़ा हुआ था. हालांकि यह सभी दावे एक ही सूत्र पर आधारित हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

हार्वर्ड प्रोफेसर की संबंध मोसाद एजेंट से होने का दावा

दस्तावेज में अन्य विवादित आरोप भी शामिल हैं. इसमें हार्वर्ड लॉ प्रोफेसर डर्शोविट्ज के मोसाद से संबंध होने का दावा, सिलिकॉन वैली की एक वेंचर फर्म पर तकनीक चोरी के आरोप, और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के परिवार के इजरायल से गहरे रिश्तों का जिक्र किया गया है. इन आरोपों का भी कोई ठोस प्रमाण सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
वादा निभाएगा पाकिस्तान? सऊदी में बढ़ रही बैचेनी, प्रिंस सलमान से मिलने फिर जा रहे शहबाज शरीफ

ईरान युद्ध के बाद पाकिस्तान सऊदी अरब और ईरान के साथ डबल गेम खेल रहा है. पाकिस्तान बार बार सऊदी अरब के दरवाजे पर हाजिरी दे रहा है और अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है. इधर सऊदी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को शहीद बताया है और ईरान के साथ मुस्लिम उम्माह यानी की दुहाई दी है. 

डार्क मोड ऑन, दिनभर रहा गायब फिर... जंग के बीच ऐसे भारत पहुंचा तेल टैंकर

भारत का एक तेल टैंकर मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंच गया है. ऐसे समय में जब होर्मुज स्ट्रेट से कोई भी जहाज गुजर नहीं पा रहा, भारत के तेल टैंकर का सुरक्षित वहां से निकल जाना बड़ी सफलता मानी जा रही है.

महायुद्ध का 13वां दिन, रात भर बम-बारूद, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का तेरहवां दिन है जिसमें दोनों तरफ से हमलावर कार्रवाई लगातार जारी है. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारिजानी ने स्पष्ट किया है कि ईरान के लोग अमेरिका की धमकियों से घबराते नहीं हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी कई शक्तिशाली दिग्गज ईरान को खत्म करने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन वे सफल नहीं हुए. इस बीच मध्य पूर्व क्षेत्र में युद्ध की घटनाएं और तनाव बढ़ते जा रहे हैं जो वैश्विक स्तर पर चिंता का विषय हैं.

'...तो फारस की खाड़ी को हमलावरों के खून से रंग देंगे...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी कड़ी चेतावनी

ईरान ने अमेरिका और इजरायल को फारस की खाड़ी में उसके द्वीपों पर किसी भी हमले के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है. संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने कहा कि अगर हमला हुआ तो ईरान अपनी धीरज खो देगा और खाड़ी को हमलावरों के खून से लाल कर देगा.

'भारत मुश्किल में...', ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

एशिया पैसिफिक फाउंडेशन के सीनियर फेलो ने कहा कि एक तरफ तो भारत के इजरायल के साथ मजबूत रिश्ते हैं, वहीं पश्चिम एशिया में नई दिल्ली के हितों को ध्यान में रखते हुए ईरान के साथ भी उसके अच्छे रिश्ते हैं. इसलिए भारत के लिए बैलेंस बनाना आसान नहीं होगा.

ईरान युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा पहला तेल टैंकर, भारत के लिए राहत की खबर- VIDEO

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरकर पहला कच्चे तेल का जहाज मुंबई पहुंच गया है. यह टैंकर सऊदी अरब से तेल लेकर सुरक्षित रूप से भारत पहुंचा. ईरान द्वारा भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने के संकेत के बीच यह भारत की ऊर्जा आपूर्ति के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है.

थाईलैंड कार्गो शिप पर हमला के बाद रेस्क्यू का वीडियो आया सामने; देखें

अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर संघर्ष 13वें दिन भी जारी है/ दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर हमलों का सिलसिला जारी रखे हुए हैं. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में थाईलैंड के जहाज पर हमला किया था. इस कार्गो शिप पर हमला के बाद रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है. देखें

ईरान पर हमले से क्या अब फंस गए ट्रंप? 10 प्वाइंट्स में समझें कैसे

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग आज 13वें दिन में पहुंच गई है. दोनों पक्षों की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं जो संघर्ष को और तेज कर रहे हैं. जंग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के अपने दावे हैं पर क्या ईरान पर हमले से ट्रंप को कोई निर्णायक जीत मिलती दिख रही है? देखें रिपोर्ट.

होर्मुज में भारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो श‍िप पर ईरान का हमला, देखें तस्वीरें

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का 13वां दिन है. दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं. दोनों पक्षों में सबसे ज्यादा तनाव स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर है. अब यहां ईरान ने एक थाईलैंड के जहाज पर हमला किया.

इराक के पास तेल टैंकरों पर ईरान का बड़ा हमला, एक भारतीय की मौत

मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध के बीच इराक के पास तेल टैंकरों पर हमले की खबर सामने आई है. 'Safesea Vishnu' नाम के टैंकर पर हुए हमले में एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई. भारतीय दूतावास ने बाकी 15 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया है.

मोजतबा की इतनी चर्चा लेकिन तीन भाई और... जानिए प्रोफेशन और ईरान में किन घरानों में हुई हैं शादियां

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बेटे देश के सियासी और धार्मिक हलकों में काफी प्रभावशाली माने जाते हैं. इनमें सबसे बड़े बेटे मुस्तफा से लेकर सबसे छोटे मीसम तक, सभी अलग-अलग भूमिकाओं में हैं.

भारत के लिए गुड न्यूज... स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार होंगे भारतीय जहाज, जयशंकर-अराघची के फोन कॉल में बनी बात

पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण माहौल के बीच भारत के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है. सूत्रों का कहना है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच हुई फोन कॉल के बाद ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को रणनीतिक रूप से 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से गुजरने की मंजूरी मिल गई है.

ईरान की न्यू-जेन हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमले की धमकी, US कैसे देगा जवाब?

ईरान ने इजरायल को अब न्यू-जेन हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमले की धमकी दी है. लेकिन ईरान और इजरायल के बीच इराक और जोर्डन में अमेरिका के बेस हैं. ऐसे में ईरान के मिसाइल अटैकों का कितना असर होगा? देखें रिपोर्ट.

ईरानी मिसाइल से 30 इजरायली जख्मी, इराक में फ्रांसीसी सैनिक घायल... पढ़ें ईरान जंग के 16 बड़े अपडेट

मिडिल ईस्ट जंग के 14वें दिन ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका-इज़रायल को चेतावनी दी. खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल-ड्रोन हमले जारी हैं, जबकि तेल कीमतें और विस्थापन बढ़ते जा रहे हैं.

ईरान या इजरायल... जंग में भारत को किसका देना चाहिए साथ? एक्सपर्ट ने बताया कैसी हो रणनीति

ईरान, इजरायल और अमेरिका में बढ़ते युद्ध के बीच भारत के सामने कूटनीतिक संतुलन बनाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि नई दिल्ली को इजरायल, खाड़ी देशों और ईरान के साथ अपने रिश्तों को ध्यान में रखते हुए बेहद सावधानी से रणनीतिक फैसले लेने होंगे.

ईरान जंग के बीच अमेरिका को झटका, इराक में क्रैश हुआ KC-135 विमान, सर्च ऑपरेशन जारी

हाल के दिनों में अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ मध्य पूर्व में बड़ी संख्या में अपने विमान तैनात किए हैं. यह ऑपरेशन 28 फरवरी को उस समय शुरू हुआ, जब अमेरिकी और इजराइली बलों ने ईरानी ठिकानों पर हमले किए.

'भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता, हम शांति के पक्षधर', PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से बातचीत के बाद बताया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, जरूरी सामान और ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

ट्रंप-नेतन्याहू के शुरू किए युद्ध की असल कीमत चुका रहा UAE! झेल रहा सबसे ज्यादा ईरानी हमले

अमेरिका और इजरायल के शुरू किए युद्ध में यूएई बुरी तरह पिस रहा है. ईरान ने इजरायल से ज्यादा हमले यूएई पर किए हैं. इन हमलों से यूएई के 'सुरक्षित' होने की छवि को भारी नुकसान हुआ है.

हमले में घायल हुई थीं खामेनेई की पत्नी, मौत की खबर को ईरान ने बताया गलत

ईरानी मीडिया की ओर से खामेनेई की पत्नी मन्सूरी खोजस्ते बाघेरज़ादेह को लेकर बड़ा दावा किया गया है. बताया गया कि बाघेरज़ादेह की मौत नहीं हुई है. वह हमले में घायल तो हुईं थी, लेकिन वह जीवित हैं. इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स आए थे, जिसमें बताया गया था कि बाघेरज़ादेह की भी अमेरिका-इजरायल के हमले में मारी गईं.

'फिनिश द जॉब...', ट्रंप की एक धमकी और 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया तेल का दाम

मिडिल ईस्ट में जारी ईरान युद्ध के बीच वैश्विक तेल बाजार में बड़ी हलचल देखी जा रही है. खाड़ी क्षेत्र और होर्मुज स्ट्रेट में टैंकरों पर हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. इस बीच ईरान ने तेल और ट्रांसपोर्ट सुविधाओं पर हमले तेज कर दिए हैं.

हाइफा में ईरानी हमले के दावे का आजतक ने जाना सच, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

इजरायल का तीसरा सबसे बड़ा शहर हाइफा है जहां हाल ही में ईरान ने एक हमले का दावा किया है. ईरान का कहना है कि उन्होंने अपने तेल रिफाइनरी पर हुए हमले के जवाब में हाइफा पर हमला किया है. हालांकि युद्ध में किए जाने वाले दावे हमेशा सच्चे नहीं होते. इसी वजह से पत्रकार स्वेता सिंह खुद हाइफा पहुंचीं और वहां से इस हमले के दावों की असलियत को जानने का प्रयास किया. इस रिपोर्ट में वह वहां के हालात और हमले से जुड़े तथ्यों को सामने लाती हैं जिससे यह समझा जा सके कि वास्तविकता क्या है और युद्ध के दावों में कितनी सच्चाई है.

अमेरिका के न्यूक्लियर वॉरशिप गेराल्ड में लगी आग, ईरान पर हमले के लिए बतौर बेस इस्तेमाल कर रही है US आर्मी

ईरान जंग में शामिल अमेरिकी नेवी के सबसे बड़े युद्धपोत यूएसएस गेराल्ड में आग लग गई है. ये युद्धपोत अभी लाल सागर में है. अमेरिकी सेना इस युद्धपोत का इस्तेमाल ईरान पर हमले करने के लिए कर रही है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया ‘जुगाड़’... ईरानी हमलों से बचने के लिए जहाज को बता रहे चीन से जुड़ा

ईरान युद्ध के बाद से खाड़ी क्षेत्र में जहाजों पर हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक इस क्षेत्र में करीब 19 वाणिज्यिक जहाजों को नुकसान पहुंच चुका है. इसी वजह से शिपिंग कंपनियां अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए अलग-अलग तरीके तलाश रही हैं.

'US बेस पर हमले जारी रहेंगे...', ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा का पहला बयान

ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पहली बार भयंकर जंग के बीच एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि हमले में मारे गए लोगों का बदला जरूर लिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी बेस पर हमले जारी रहेंगे और होर्मुज नहर नहीं खुलेगी. यह बयान इस क्षेत्र की राजनीतिक अस्थिरता और तनाव को और बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. नए नेता का यह रुख उसके कड़े रुख और अपनी ताकत दिखाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

अगर ईरान-इजरायल युद्ध लंबा चला तो क्या देश में एनर्जी संकट और बढ़ेगा?

ईरान युद्ध की वजह से भारत में इस वक्त गैस और तेल को लेकर अजीब सी कशमकश की स्थिति बन रही है. आज जंग का तेरहवां दिन है और अलग-अलग शहरों में गैस के लिए लोगों की कतार लगातार लंबी होती जा रही है. सड़क से लेकर संसद तक में उबाल है. हालांकि सरकार ने आज फिर कहा है कि देश में फिलहाल क्रूड तेल की सप्लाई सुरक्षित है और पेट्रोल डीजल को कोई किल्लत नहीं है. लेकिन दूसरी ओर विपक्ष बार बार ये दबाव बना रहा है कि देश एक संकट के दौर से गुजर रहा है और सरकार अपनी विदेश और आंतरिक नीतियों में फेल हो रही है. इस बीच एक राहत की खबर ये है कि भारतीय जहाजों और भारत आ रहे जहाजों को होर्मुज से गुजरने की इजाजत ईरान की ओर से मिल गई है. ये देश में पेट्रोलियम सप्लाई के लिए बड़ी खबर है क्योंकि अगर कमी है भी तो उसकी कुछ भरपाई तो इस फैसले से जरुर होगी.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us