
'क्या आप चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के मेंबर रहे हैं?', जब TIKTOK के CEO से कड़ाई से हुई पूछताछ
AajTak
अमेरिकी सीनेटरों ने TIKTOK के CEO से कड़ाई से पूछताछ की है.अमेरिकी सीनेटर टॉम कॉटन ने बार-बार टिकटॉक के सीईओ शोउ जी च्यू से चीन के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा. सीनेटरों ने यह भी पूछा कि क्या वह कभी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े थे?
सीनेट की सुनवाई के दौरान अमेरिकी सांसदों ने सोशल मीडिया कंपनी टिकटॉक के सीईओ शोउ जी च्यू से कड़ाई से पूछताछ की है. शोउ जी च्यू (Shou Zi Chew) पर आरोप है कि वह अपना डाटा चीनी सेना- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को शेयर कर रहे हैं. अमेरिकी सीनेटरों ने उनसे सवाल करते हुए पूछा कि क्या वह कभी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े थे? इस दौरान मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से भी पूछताछ की गई और उन्होंने बच्चों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कथित नतीजों से प्रभावित परिवारों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.
टिकटॉक पर लगे हैं आरोप
टिकटॉक पर आरोप है कि उसके द्वारा जानबूझकर बच्चों की सुरक्षा खतरे में डालकर सोशल मीडिया माध्यमों में बच्चों की मानसिक सेहत बिगाड़ने वाले, आत्महत्या के लिए उकसाने वाले और शोषण का शिकार बनाने वाले फीचर शामिल किए हैं. अमेरिकी सीनेटर टॉम कॉटन ने बार-बार टिकटॉक के सिंगापुर प्रमुख शोउ ज़ी च्यू से चीन के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से उनके संबंधों को लेकर भी कड़े सवाल किए.
कड़ाई से हुई पूछताछ
अमेरिकी सीनेट हॉले ने शोउ जी च्यू से पूछा, "क्या आप कभी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य रहे हैं?" जिस पर उन्होंने जवाब दिया, "सीनेटर, मैं सिंगापुर का हूं. मेरा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ संबंध नहीं है. " हॉले ने फिर पूछा, "क्या आप कभी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे हैं?" जिस पर च्यू ने जवाब दिया, "नहीं, सीनेटर, मैं सिंगापुर से ताल्लुक रखता हूं."
170 मिलियन से अधिक अमेरिकी हैं टिकटॉक का इस्तेमाल

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









