
क्या आपको भी आया है इनकम टैक्स विभाग का नोटिस? डरें नहीं और जानें क्या है वजह...
AajTak
देश में कई करदाताओं को इनकम टैक्स विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2019-20 के आयकर रिटर्न को लेकर स्क्रूटनी के नोटिस मिल रहे हैं. इसके अलावा कई लोगों को रिवाइज्ड आईटीआर फाइल करने के लिए SMS भी पहुंचे हैं. इससे डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि यहां जानें, क्या हो सकती है इसकी वजह...
वित्त वर्ष 2019-20 के आयकर रिटर्न में ऊंची राशि के लेन-देन को नहीं दिखाने वाले कई करदाताओं को इनकम टैक्स विभाग की ओर से स्क्रूटनी के नोटिस पहुंचे हैं. हालांकि इससे डरने की जरूरत नहीं है. (सांकेतिक फोटो) आयकर विभाग की ओर से इस तरह के नोटिस आने की कई वजह हो सकती हैं. मुख्य वजह एफडी और बचत खातों पर ब्याज से होने वाली आय को आयकर रिटर्न में नहीं दिखाना या उनका बैंक की जानकारी से मेल नहीं खाना हो सकता है. लेकिन इस नोटिस का मतलब ये नहीं कि आप धोखाधड़ी करने के दोषी हैं. (सांकेतिक फोटो) बैंकों को हर साल ‘वार्षिक सूचना रिटर्न’ (ATR) दाखिल करना होता है. इसमें ऊंची राशि के लेनदेन और फिक्स्ड डिपॉजिट इत्यादि की जानकारी होती है. आयकर विभाग करदाता के रिटर्न की जानकारी और बैंक की जानकारी का मिलान करते हैं और इसमें किसी तरह का अंतर पाए जाने पर ऐसे करदाताओं को ईमेल और मेसेज से सूचना भेजी जाती है. (सांकेतिक फोटो)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











