
क्या आज ED के चौथे समन पर पेश होंगे CM Kejriwal? दिल्ली में एक इवेंट में होंगे शामिल, फिर तीन दिन के गोवा दौरे पर जाएंगे
AajTak
शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने 18 जनवरी को पेश होने के लिए चौथा समन भेजा था. हालांकि, केजरीवाल ED दफ्तर जाएंगे या नहीं, इस बारे में अब तक मुख्यमंत्री दफ्तर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज यानी गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर जाएंगे या नहीं? यह साफ नहीं हो सका है. ईडी ने कुछ दिन पहले ही केजरीवाल को पूछताछ के लिए चौथा समन जारी किया था. ईडी ने केजरीवाल को 18 जनवरी को पेश होने के लिए कहा था. ईडी इससे पहले केजरीवाल को 2 नवंबर, 21 दिसंबर और 3 जनवरी को पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है. लेकिन दिल्ली के सीएम ने इन तीनों समन को स्किप कर दिया था और इन्हें गैर कानूनी बताया था.
केजरीवाल के गुरुवार को ईडी दफ्तर जाने के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. हालांकि, दोपहर 12 बजे अरविंद केजरीवाल दिल्ली में शिक्षा विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस कार्यक्रम के ठीक बाद केजरीवाल, भगवंत मान के साथ गोवा के लिए रवाना हो सकते हैं.
'कानून के हिसाब से काम करेंगे'
एक दिन पहले बुधवार को जब अरविंद केजरीवाल से ED के चौथे समन के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'जो भी कानून संगत काम है उसे कानून के हिसाब से करेंगे.' केजरीवाल का लोकसभा चुनाव की तैयारियों मद्देनजर गुरुवार से गोवा का दौरा शुरू हो रहा है.
तीन दिन गोवा में रहेंगे केजरीवाल
केजरीवाल गोवा में 18, 19 और 20 जनवरी तक रहेंगे और वहां आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही पब्लिक रैली को भी संबोधित कर सकते हैं.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










