
क्या अरुणाचल प्रदेश में चीन ने बसा लिया गांव? भारत ने दिया ये जवाब
AajTak
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की हाल ही में भारत में चीनी घुसपैठ को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी. इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन अरुणाचल प्रदेश से लगे एक विवादित क्षेत्र में गांव का निर्माण कर रहा है. पेंटागन की रिपोर्ट को लेकर अब भारत ने भी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उन्होंने पेंटागन की रिपोर्ट पर गौर किया है.
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की हाल ही में भारत में चीनी घुसपैठ को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी. इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन अरुणाचल प्रदेश से लगे एक विवादित क्षेत्र में गांव का निर्माण कर रहा है. इस रिपोर्ट में पेंटागन ने कहा था कि ये इलाका तिब्बत अटॉनमस रीजन और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सेक्टर के बीच पड़ता है. पेंटागन ने ये भी दावा किया कि चीन करीब साढ़े चार किलोमीटर अंदर घुसकर यहां लगभग 100 घरों वाला गांव बसा चुका है. पेंटागन की रिपोर्ट को लेकर अब भारत ने भी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उन्होंने पेंटागन की रिपोर्ट पर गौर किया है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में साफ किया है कि भारत ने न तो अपने इलाके में चीन द्वारा किसी अवैध कब्जे को स्वीकारा है और न ही उसने चीन के ऐसे गलत दावों को कभी माना है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









