
क्या अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल और प्रियंका? खड़गे ने नॉमिनेशन का जिक्र कर दिया ये जवाब
AajTak
राहुल गांधी के जाति जनगणना और वेल्थ रिडिस्ट्रीब्यूशन प्लान को क्रांतिकारी बताने वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मिल्लकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सत्ता में आने पर कास्ट सर्वे कराएंगे और जो जिसका हकदार होगा, उसको वो देंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हमारी सहयोगी वेबसाइट 'न्यूज तक' (News Tak) से खास बातचीत में पार्टी के मेनिफेस्टो और लोकसभा चुनावों में उसकी संभावनाओं को लेकर अपनी राय रखी. खड़गे ने दावा किया कि इस बार के आम चुनावों में कांग्रेस की इतनी सीटें आएंगी, जिससे वह पीएम मोदी और भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोक देगी. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'इस बार कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के पास बहुत अच्छा मौका है. हमारी संभावनाएं बेहतर हैं. हम इतनी सीटें जीतेंगे जिससे भाजपा को सत्ता में आने से रोक पाएं.' राहुल और प्रियंका के क्रमश: अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने के मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'आपको नॉमिनेशन के वक्त पर बतायेंगे, ये हमारी रणनीति का हिस्सा है.'
पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सहित शेष सीटों पर चर्चा के लिए शनिवार शाम को बैठक करेगी. कांग्रेस अब तक 317 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. सूत्रों की मानें तो पार्टी अमेठी से फिर एक बार राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है. बता दें कि रायबरेली से सोनिया गांधी 2004 से कांग्रेस की सांसद रही हैं. इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और पार्टी ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा में भेजा.
'सत्ता में आए तो कास्ट सर्वे कराएंगे'
भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहने की पीएम मोदी की गारंटी पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ 100 दिन में एक्शन की बात करते हैं और भ्रष्टाचार के सभी आरोपियों को अपने साथ रखे हुए हैं और उनके साथ मिलकर हुकूमत कर रहे हैं.' राहुल गांधी के जाति जनगणना और वेल्थ रिडिस्ट्रीब्यूशन प्लान को क्रांतिकारी बताने वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मिल्लकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सत्ता में आने पर कास्ट सर्वे कराएंगे और जो जिसका हकदार होगा, उसको वो देंगे. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर दिए गए बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने सफाई देते हुए कहा- 'बीजेपी और जनसंघ का काम है अफवाह फैलाना. बेवजह तूल देने की कोशिश हो रही है. यह कांग्रेस पार्टी का स्टैंड नहीं है.'
'कांग्रेस ने ही सबसे पहले न्याय लाया'
कर्नाटक में ओबीसी कोटा कम करने और इसे मुसलमानों को देने के बीजेपी और पीएम मोदी के आरोपों पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'यह हमारी पार्टी थी जिसने सबसे पहले न्याय लाया था.' उन्होंने कहा, 'कर्नाटक में 1994 में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण करने के बाद मुसलमानों को 4% आरक्षण दिया गया. इसके बाद 1996 में बीजेपी सत्ता में आई. आप 1998 से 2004 तक सत्ता में रहे. आपके पास इसे खत्म करने का अवसर था. आप 10 साल से केंद्र में सत्ता में हैं और कर्नाटक में भी कई सालों से बीजेपी की सरकार है. आपने इसे खत्म क्यों नहीं किया? भाजपा अभी यह मुद्दा लोगों को भ्रमित करने और उनके मन में डर पैदा करने के लिए उठा रही है.'

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







