
क्या अगला नंबर क्यूबा का? हवाना में सत्ता परिवर्तन के लिए इस प्लान पर काम कर रही ट्रंप टीम
AajTak
ट्रंप टीम से जुड़े लोगों ने बताया कि क्यूबा में इस संभावित एक्शन का पुरजोर समर्थन अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो कर रहे हैं. वे लंबे वक्त से क्यूबा सरकार के खिलाफ कठोर फैसले का समर्थन करते रहे हैं.
वेनेजुएला में निकोलस मादुरो को राष्ट्रपति पद से हटाने और गिरफ्तारी के बाद के बाद ट्रंप प्रशासन की नजर क्यूबा पर जा टिकी है. चर्चा है कि क्यूबा में सत्ता परिवर्तन के लिए ट्रंप की टीम कई विकल्पों पर विचार कर रही है.
पोलिटिको (Politico) की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन क्यूबा में सत्ता परिवर्तन के लिए आक्रामक कदम अपनाने पर सोच रहा है, जिनमें तेल आयात पर पूर्ण नाकेबंदी भी शामिल है. हालांकि, अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.
ट्रंप पहले ही दे चुके हैं धमकी ट्रंप टीम से जुड़े लोगों ने बताया कि इस पहल का समर्थन विदेश मंत्री मार्को रुबियो कर रहे हैं. वे लंबे वक्त से क्यूबा सरकार के खिलाफ सख्त फैसले का समर्थन करते रहे हैं. रुबियो क्यूबा मूल के अमेरिकी नागरिक हैं. वे हवाना के प्रति कठोर नीतियों का समर्थन करते आए हैं.
इस महीने की शुरुआत में ट्रंप ने क्यूबा में वेनेजुएला से आने वाले तेल और धन की आपूर्ति काटने का ऐलान किया था. मादुरो की नाटकीय तरीके से पकड़ने के बाद ट्रंप ने क्यूबा को धमकी दी थी. विश्लेषकों ने तब चेतावनी दी थी कि ऐसा कदम क्यूबा की कमजोर अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है.
क्यूबा के सामने क्या विकल्प? क्यूबा को सभी कच्चे तेल की आपूर्ति रोकना, ट्रंप के उस ऐलान से भी आगे होगा जिसमें अमेरिका ने वेनेजुएला से क्यूबा को होने वाले तेल निर्यात को रोकने की बात कही थी. वेनेजुएला लंबे समय तक क्यूबा का मुख्य तेल आपूर्तिकर्ता रहा है.
अमेरिकी सख्ती के बाद क्यूबा ने मेक्सिको पर निर्भरता दिखाई है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वहां से मिलने वाला तेल क्यूबा के लिए फायदेमंद नहीं होगा.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








