
कौन है वो 'व्हाइट मैन' जिसके ऑफर का शेख हसीना ने किया था जिक्र? तख्तापलट के लिए अमेरिका पर क्यों लग रहा इल्जाम
AajTak
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के पीछे अमेरिका का हाथ होने की बात कही जा रही है. शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने इस तख्तापलट के लिए अमेरिका पर शक जताया है. दो महीने पहले ही शेख हसीना ने एक मीटिंग में 'व्हाइट मैन' के ऑफर का जिक्र किया था. ऐसे में जानते हैं कि क्यों इस तख्तापलट के लिए अमेरिका पर आरोप लग रहे हैं.
इस साल जनवरी में हुए चुनाव में जीतकर पांचवीं बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं शेख हसीना के लिए कई महीने अच्छे नहीं रहे. पहले चुनाव में धांधली का आरोप लगा, फिर कोटा सिस्टम को लेकर हफ्तों तक प्रदर्शन और आखिरकार शेख हसीना के इस्तीफे की मांग. प्रदर्शनकारियों के आगे शेख हसीना को झुकना पड़ा. इस्तीफा देना पड़ा और इसके साथ ही उन्हें अपना ही मुल्क भी छोड़ना पड़ा. वही मुल्क जहां की सत्ता में 15 साल से शेख हसीना काबिज थीं.
बहरहाल, शेख हसीना को जिन हालातों में इस्तीफा देकर अपना मुल्क छोड़ना पड़ा है, उसके लिए अब 'विदेशी दखल' का दावा भी किया जा रहा है.
शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने इस तख्तापलट के पीछे अमेरिका का हाथ होने का शक जाहिर किया है. आजतक से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अमेरिका मजबूत सरकार नहीं चाहता. वो बांग्लादेश में कमजोर सरकार चाहता है. वो एक ऐसी सरकार चाहता है जिसे नियंत्रित कर सके. वो शेख हसीना को नियंत्रित नहीं कर पाए.'
जाने-माने विश्लेषक ब्रह्म चेलानी ने भी विदेशी एंगल की बात कही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'शेख हसीना ने तेजी से बांग्लादेश को आर्थिक विकास दिया. लेकिन शक्तिशाली बाहरी ताकतें उनके खिलाफ खड़ी थीं. तीस्ता परियोजना भारत को देने के उनके फैसले से चीन नाराज हो गया. और दुख की बात है कि बाइडेन भी उनके पीछे पड़ गए थे.'
हालांकि, बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के लिए अमेरिका पर इल्जाम लग रहे हैं, उसके संकेत कुछ महीनों पहले ही शेख हसीना ने दे दिए थे. शेख हसीना ने एक मीटिंग में अमेरिका का नाम लिए बगैर कहा था कि उनके ऊपर विदेश से दबाव बनाया जा रहा है.
क्या कहा था शेख हसीना ने?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











