
कौन है रूसी राष्ट्रपति पुतिन की 'गर्लफ्रेंड'? अरबों रुपये के धन की वजह से चर्चा में आई
AajTak
Pandora Papers Leak: रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन से दोस्ती के बाद महिला ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक फ्लैट, मॉस्को में अन्य संपत्तियां और एक क्रूज खरीदा है, जिसकी कुल कीमत 100 मिलियन डॉलर से अधिक है. दावा किया जा रहा है कि पुतिन के संपर्क में आने के बाद उस महिला के दिन बदल गए.
Pandora Papers Leak: पेंडोरा पेपर्स लीक मामले में कई देशों के नेताओं, अफसरों और मशहूर हस्तियों के नाम आए हैं. जिनमें उनके 'वित्तीय रहस्यों' को उजागर करने का दावा किया गया है. इन पेपर्स में रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का नाम भी आ रहा है. आरोप है कि पुतिन के सहयोगियों ने भारी मात्रा में धन अर्जित करने और वित्तीय लेनदेन करने के लिए टैक्स हेवन (Tax Havens) में खातों का उपयोग किया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











