
कौन है ये 'बाबा' जिसके आश्रम से निकलीं 11 लोगों की लाशें
AajTak
इस बाबा के बारे में दावा किया जाता है कि इसके भक्त मल, मूत्र का सेवन करते थे. कई भक्त इसके अंधविश्वास को सच मानते थे.
थाइलैंड में पुलिस ने एक कथित बाबा को गिरफ्तार किया है, इस शख्स का नाम थावी नानरा (Thawee Nanra) है और इसकी उम्र 75 साल है.
इस ढोंगी बाबा के बारे में ये दावा किया गया है कि उसके अनुयायी अपना मूत्र पीते थे और अपना मल भी खाते थे. दरअसल, इन अनुयायियों को लगता था कि मल खाने से और मूत्र पीने से वे बीमारियों से बचे रहेंगे.
'बिजनेस इनसाइडर' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बाबा को उत्तरी थाइलैंड के चाइयाफम (Chaiyaphum) के जंगल में मौजूद उसके घर गिरफ्तार किया गया. जब पुलिस इस फर्जी बाबा को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तो बाबा के अनुयायी ने पुलिस अधिकारियों के लिए अप्रिय स्थिति पैदा कर दी.
वहीं, थाई पुलिस ने समाचार एजेंसी एपी को बताया बाबा के आश्रम के पास से 11 लाशें मिली हैं. जिनके बारे में माना जा रहा है कि ये बाबा के अनुयायियों की ही लाशें हैं.
The Thai Enquirer की रिपोर्ट के मुताबिक, थावी नानरा (Thawee Nanra) के आश्रम पर तब छापेमारी की गई जब पता चला कि उसने जमीन पर अवैध कब्जा किया और कोविड नियमों का उल्लंघन किया है.
वहीं The Bangkok Post की रिपोर्ट के मुताबिक, जो लाशें बरामद हुई हैं वे सभी ताबूत में थीं. इनमें केवल 5 लाशों का ही डेथ सर्टिफिकेट बरामद हुआ है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











