
कौन है तालिबान का वो नेता, जिसने डूरंड लाइन पर छुड़ा दिए पाकिस्तान के छक्के? जानें पूरी कहानी
AajTak
पाकिस्तान की सेना एक शख्स से खौफ खा रही है, उस शख्स का नाम है मोहम्मद फसीहुद्दीन फितरत, जो अफगानिस्तान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ हैं. जानिए उनके जीवन, तालिबान में भूमिका, पंजशीर पर कब्जा, बाल्खाब विद्रोह और ISIS-K के खिलाफ ऑपरेशन से जुड़ी पूरी कहानी.
Afghanistan Pakistan War: अफगानिस्तान ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. शुक्रवार की अल सुबह जब पाकिस्तान ने काबुल समेत अफगानिस्तान के दो प्रांतों पर हमला किया. तो अफगानिस्तान ने उसे करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के 55 सैनिकों को सीमा पर मार गिराया. यही नहीं अब पाकिस्तान के शहरों को भी अफगानिस्तान निशाना बना रहा है. भले ही अफगानिस्तान की सैन्य ताकत पाकिस्तान से कम है, लेकिन उसने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए हैं. तालिबान सेना ने डूरंड लाइन के आसपास मौजूद पाकिस्तान सेना के दो बेस समेत 19 पोस्ट कब्जा लिए हैं. अफगानिस्तान की इस रणनीति के पीछे एक ही नाम सामने आ रहा है और वो हैं वहां के सैन्य प्रमुख फसीहुद्दीन फितरत.
कौन हैं मोहम्मद फसीहुद्दीन फितरत? वह अफगानिस्तान के एक प्रमुख राजनीतिक और सैन्य नेता हैं. साल 2021 से वे अफगान सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के पद पर तैनात हैं. वे तालिबान के सबसे वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं. जातीय रूप से वे ताजिक समुदाय से आते हैं, जो अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में बड़ी संख्या में रहता है. तालिबान के भीतर उनकी छवि एक रणनीतिक और सख्त कमांडर की रही है. 2021 में तालिबान की सत्ता वापसी के बाद उनका कद और बढ़ गया. उन्हें उत्तर अफगानिस्तान में तालिबान की सैन्य सफलता का प्रमुख चेहरा माना जाता है.
बदख्शां से निकला एक ताजिक नेता फसीहुद्दीन फितरत का जन्म अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के वारदुज ज़िले के इस्तिराब कस्बे में हुआ था. वे दरी भाषा बोलने वाले ताजिक समुदाय से संबंध रखते हैं. उनका पालन-पोषण एक सुन्नी मुस्लिम परिवार में हुआ. उनके पिता मौलवी सैफुद्दीन इस्लामी विद्वान थे और वारदुज में इमाम के रूप में सेवाएं देते थे. धार्मिक माहौल में पले-बढ़े फितरत पर बचपन से ही इस्लामी शिक्षा का गहरा प्रभाव रहा. यही पृष्ठभूमि आगे चलकर उनके जीवन की दिशा तय करने में अहम साबित हुई.
मदरसे में पढ़ाई और शिक्षक के रूप में शुरुआत फितरत ने 1990 के दशक में यमगान ज़िले के एक मदरसे से अपनी शिक्षा पूरी की. धार्मिक शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने उसी इलाके में एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में काम किया. इस दौर में वे स्थानीय स्तर पर एक शिक्षित और धार्मिक युवा के रूप में जाने जाते थे. हालांकि, देश में चल रहे गृहयुद्ध और राजनीतिक उथल-पुथल ने उनके जीवन की दिशा बदल दी. कुछ समय बाद वे इस्लामी अध्ययन के लिए कराची भी गए. वहीं से उनका झुकाव पूरी तरह तालिबान आंदोलन की ओर हो गया.
तालिबान में शामिल होने का फैसला 1990 के दशक के आखिर में फसीहुद्दीन फितरत तालिबान में शामिल हो गए. उस समय तालिबान अफगानिस्तान में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा था. 1996 में तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर अपनी इस्लामिक अमीरात की स्थापना की थी. फितरत ने उत्तरी इलाकों में नॉर्दर्न अलायंस के गढ़ों को कमजोर करने में अहम भूमिका निभाई. उनके प्रयासों से तालिबान को ताजिक बहुल क्षेत्रों में भी पैर जमाने में मदद मिली. इसी वजह से वे संगठन के भीतर तेजी से ऊपर बढ़ते गए.
2001 के बाद ‘शैडो गवर्नर’ की भूमिका साल 2001 में अमेरिका के नेतृत्व वाले हमले के बाद तालिबान की सरकार गिर गई. इसके बाद तालिबान ने अलग-अलग प्रांतों में ‘शैडो गवर्नर’ यानी समानांतर प्रशासनिक ढांचा खड़ा किया. फितरत को बदख्शां का शैडो गवर्नर बनाया गया. 2013 में उन्हें आधिकारिक तौर पर बदख्शां में तालिबान की सैन्य आयोग का प्रमुख भी नियुक्त किया गया. उसी साल वे एक प्रचार वीडियो में पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए. इस दौरान उन्होंने उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबान की पकड़ मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








