
कौन है टूलकिट केस में संदिग्ध अनीता लाल और क्या है कनाडा कनेक्शन?
AajTak
पुलिस का आरोप है कि भारत के खिलाफ साजिश में खालिस्तान-समर्थक समूह ‘पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन’ भी शामिल था. कनाडा के इस संगठन के दो संस्थापकों का नाम सामने आया है- एक एमओ धालीवाल और दूसरा अनीता लाल.
भारत में लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है. जांच एजेंसियों का मानना है कि किसान आंदोलन के नाम पर देश को बदनाम करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश रची गई और ग्रेटा थनबर्ग की ओर से शेयर किए गए टूलकिट में ये योजना मौजूद थी, जिसके मुताबिक दिल्ली में हिंसा हुई. अब इस साजिश में शामिल लोगों की गिरफ्तारियां की जा रही हैं. इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश है. इस केस में पुलिस खालिस्तानी एंगल की भी जांच कर रही है. पुलिस का आरोप है कि भारत के खिलाफ साजिश में खालिस्तान-समर्थक समूह ‘पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन’ भी शामिल था. कनाडा के इस संगठन के दो संस्थापकों का नाम सामने आया है- एक एमओ धालीवाल और दूसरा अनीता लाल. सोशल मीडिया पर मौजूद सूचनाओं और अकाउंट के मुताबिक, ये दोनों ही इस संगठन के को-फाउंडर हैं.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









