
कौन हैं US में राहुल के साथ दिखने वाली सुनीता विश्वनाथ? जिसे जॉर्ज सोरोस से फंडिंग मिलने का BJP कर रही दावा
AajTak
भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल इंचार्ज ने राहुल गांधी की एक फोटो शेयर करते हुए दावा किया कि अमेरिका में राहुल गांधी ने सुनीत विश्वनाथ नामक महिला से बात की. उन्होंने आगे यह भी दावा किया कि सुनीता को जॉर्ज सोरोस से फंडिंग मिलती है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं. अपनी यात्रा में वह अलग-अलग कार्यक्रमों को संबोधित करने के साथ-साथ कई लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं. उनकी इस यात्रा को लेकर बीजेपी ने एक फोटो शेयर कर राहुल के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा है.
बीजेपी IT सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की. इसमें राहुल गांधी एक मीटिंग को संबोधित करते नजर आ रहे हैं. मालवीय ने दावा किया कि इस बैठक में जो राहुल के साथ जो महिला नजर आ रही हैं, उनका नाम सुनीता विश्वनाथ है और वह जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती हैं.
आईटी सेल इंचार्ज ने दावा किया है कि सुनीता विश्वनाथ हिंदू फॉर ह्यूमन राइट्स (एचएफएचआर) की सह-संस्थापक हैं और इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल (आईएएमसी) जैसे कट्टर संगठनों के साथ कई कार्यक्रमों की सह-मेजबानी करती हैं. उन्होंने आगे कहा है कि यह संगठन पश्चिम में व्यापक जमात-आईएसआई (पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी) सांठगांठ का हिस्सा हैं और भारत में सामाजिक उथल-पुथल को बढ़ाना चाहता है.
ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से फंडिंग मिलने का आरोप
बीजेपी ने यह भी दावा किया है कि सुनीता विश्वनाथ के संगठन वुमन फॉर अफगान वीमेन को सोरोस ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से फंडिंग मिलती है. उन्होंने सुनीता को जॉर्ज सोरोस का प्रतिनिधि करार दिया है. बता दें कि जॉर्ज सोरोस हाल ही में तब चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने राष्ट्रवादी ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए विपक्षी नेताओं, थिंक टैंक, पत्रकारों, वकीलों और कार्यकर्ताओं को एक बिलियन डॉलर देने का वादा किया था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






