
कौन हैं सफयान शरीफ? जिनका 'पाकिस्तानी' होना बना स्कॉटलैंड के लिए T20 वर्ल्ड कप की अड़चन...VISA अटका!
AajTak
T20 वर्ल्ड कप से पहले स्कॉटलैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है, लेकिन तेज गेंदबाज सफयान शरीफ के वीजा को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है. जो पाकिस्तानी मूल के हैं, ऐसे में सवाल है कि आखिर यह खिलाड़ी कौन है?
Who is Safyaan Sharif: स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, लेकिन तेज गेंदबाज़ सफयान शरीफ (Safyaan Sharif) के वीजा को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है. टीम प्रबंधन को भरोसा है कि ICC की ओर से मिले आश्वासन के बाद किसी तरह की देरी नहीं होगी.
क्रिकेट स्कॉटलैंड के अधिकारियों का कहना है कि टूर्नामेंट शुरू होने में समय बेहद कम है और ऐसे में वीजा से जुड़ी किसी भी देरी से टीम की तैयारियों पर असर पड़ सकता है.खासतौर पर शरीफ जैसे अनुभवी खिलाड़ी की मौजूदगी स्कॉटलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.
बताया जा रहा है कि ICC ने मेजबान देश के अधिकारियों से बातचीत कर सभी जरूरी औपचारिकताओं को समय पर पूरा कराने का भरोसा दिया है. इसी भरोसे के चलते स्कॉटलैंड ने शरीफ को स्क्वॉड में शामिल रखने का फैसला किया है.
क्रिकेट स्कॉटलैंड को उम्मीद है कि टीम को टूर्नामेंट से ठीक पहले किसी आखिरी समय की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और सभी खिलाड़ी तय कार्यक्रम के मुताबिक वर्ल्ड कप वेन्यू पर पहुंच जाएंगे. भारत के वीजा नियमों के तहत पाकिस्तान मूल के आवेदकों की जांच प्रक्रिया अधिक समय लेती है, जिससे प्रक्रिया थोड़ी जटिल हो जाती है.
अब सवाल कौन हैं, सफयान शरीफ... सफयान शरीफ पाकिस्तानी मूल के स्कॉटलैंड के गेंदबाज हैं. हडर्सफील्ड (यॉर्कशायर) में पाकिस्तानी पिता और ब्रिटिश-पाकिस्तानी मां के घर जन्मे शरीफ सात साल की उम्र में स्कॉटलैंड चले गए थे. 34 साल के शरीफ दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और दाएं हाथ से ही बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने 90 वनडे मुकाबलों में 113 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/33 है. वहीं वो 75 T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 85 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा वो 90 वनडे मैचों में 609 तो टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 191 रन भी बना चुके हैं.
Introducing your Scotland squad heading to the ICC Men's #T20WorldCup in India and Sri Lanka 🤩 ➡️ https://t.co/cmtJB52phQ pic.twitter.com/2EQgZb5CdH

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












