
कौन हैं वो IPS अदिति सिंह जिन्होंने ली 25 दिन की छुट्टी, तो जूनियर की हो गई बल्ले-बल्ले
AajTak
हिमाचल प्रदेश में 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह द्वारा 8 जनवरी से 22 फरवरी के बीच 25 दिन के अवकाश पर रहने के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लिया गया. पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी के आदेश पर उनकी जिम्मेदारियां अस्थायी रूप से जूनियर अधिकारी को सौंप दी गईं, ताकि विभागीय कामकाज प्रभावित न हो. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.
हिमाचल प्रदेश पुलिस महकमे में इन दिनों एक प्रशासनिक आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह से जुड़ा है, जिनके बार-बार छुट्टी पर रहने के कारण उनका चार्ज एक जूनियर अधिकारी को सौंप दिया गया है.
क्या है पूरा मामला
राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अदिति सिंह 8 जनवरी से 22 फरवरी के बीच कुल 25 दिनों तक अवकाश पर रहीं. इस अवधि में उनके कार्यालय के कामकाज पर असर पड़ने की बात सामने आई. अदिति सिंह वर्तमान में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसवी&एसीबी), उत्तरी रेंज, धर्मशाला में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात हैं. यह विभाग भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच करता है, इसलिए यहां प्रशासनिक निरंतरता बेहद अहम मानी जाती है.
जूनियर को क्यों मिला चार्ज?
आदेश में कहा गया है कि कार्य की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रह्म दास भाटिया को अगले आदेश तक उनके दायित्वों का प्रभार सौंपा गया है. इतना ही नहीं, निर्देश यह भी है कि अधिकारी की उपस्थिति के दौरान भी वे उनसे संबद्ध रहेंगे, ताकि कामकाज प्रभावित न हो. सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर में भी अदिति सिंह एक आधिकारिक मिड-करियर इंटरैक्शन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्यालय से बाहर रही थीं. लगातार अनुपस्थिति के मद्देनजर यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया.
कब-कब ली छुट्टी

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









