
कौन हैं लखनऊ की शालिनी शर्मा, जिन्हें न्यूयॉर्क NASDAQ की दीवार पर दी गई जगह?
AajTak
जानकारी के मुताबिक लखनऊ की शालिनी शर्मा जो संशोधन ई वेस्ट एक्सचेंज कंपनी की फाउंडर हैं. जिन्होंने ई-कचरा के क्षेत्र में काफी काम किया है. न्यूयॉर्क की NASDAQ दीवार पर 22 सितंबर को 4.30 बजे ET पर जगह दी गयी है.
लखनऊ के एक इन्वेंटर लेडी को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में NASDAQ यानी नेशनल एसोसिएशन ऑफ सिक्योरिटी डीलर्स ऑटोमेटिक क्वोटेशन, स्टॉक एक्सचेंज की दीवार पर जगह दी गई है. जिन्होंने ई वेस्ट एक्सचेंज के क्षेत्र में बड़ा काम किया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल उद्योग क्षेत्र के लिए बाजार पर आधारित तंत्र और परिपत्र अर्थव्यवस्था मॉडल के टाइटल से NASDAQ की दीवार पर जगह दी गई है. प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका जाने से ठीक 1 दिन पहले इस फोटो को NASDAQ की दीवार पर जगह दी गई है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








