
कौन हैं बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी, जिन्हें कोकीन के साथ किया गया अरेस्ट
AajTak
पामेला बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़ी हुई हैं. वे हुगली जिले की महासचिव भी हैं. वे अपने सोशल मीडिया पर लगातार बीजेपी की रैलियों की तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीजेपी की युवा नेता पामेला गोस्वामी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पामेला अपनी कार के अंदर कोकीन लेकर जा रही थीं. पुलिस ने उनके दोस्त प्रोबिर कुमार डे को भी गिरफ्तार किया है. (All Photos: Fb- Pamela Goswami) दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि पामेला अपनी कार में कोकीन लेकर कहीं जा रही हैं. कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में पुलिस ने पामेला की गाड़ी की तलाशी की तो गाड़ी में रखे बैग से 100 ग्राम पदार्थ मिला. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











