
कौन हैं बांग्लादेश के होने वाले पीएम तारिक रहमान? जानें 'डार्क प्रिंस' की 5 बड़ी 'ताकत'
ABP News
बांग्लादेश चुनाव 2026 में बीएनपी (BNP) की बंपर जीत के बाद तारिक रहमान देश के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. 17 साल तक लंदन में निर्वासन काटने के बाद उनकी वापसी ने सबको चौंका दिया है.
बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के परिणाम के बाद जो एक नाम सुर्खियों में है, वह है तारिक रहमान का. जिनके नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने चुनाव में बंपर जीत दर्ज की है. माना जा रहा है कि वह 14 फरवरी (शनिवार) को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी है. तारिक रहमान केवल उत्तराधिकारी भर नहीं हैं, मौजूदा दौर में देश के सबसे 'शक्तिशाली' नेता के तौर उभरे हैं. रहमान को 'डार्क प्रिंस' के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं उनकी 5 बड़ी ताकतों के बारे में.
राजनीतिक रसूख के दबाव से उभरे
तारिक रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया उर रहमान और पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बड़े बेटे हैं. 1967 में जन्मे रहमान की राजनीतिक पहचान खास तौर से उनके परिवार के राजनीतिक रसूख को लेकर होती है. सत्ता के बोझ तले जन्म लेने के बाद भी उन्होंने अपनी पारिवारिक विरासत को बखूबी संभाला. उन्होंने अपने राजनीतिक उदय को पार्टी के भीतर और बाहर दोनों जगह सुनिश्चित किया. शुरुआती दौर में ही वह बीएनपी और अवामी लीग के बीच के केंद्र में नजर आना शुरू हो गए.
पर्दे के पीछे से संभाली कमान













